{"_id":"5fbb43f68ebc3e276d6bbb05","slug":"up-cbi-keeps-watch-on-cyber-and-computer-centers-tracing-suspicious-numbers-found-from-je-s-mobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: साइबर व कंप्यूटर सेंटरों पर सीबीआई की नजर, जेई के मोबाइल से मिले संदिग्ध नंबरों को किया जा रहा ट्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: साइबर व कंप्यूटर सेंटरों पर सीबीआई की नजर, जेई के मोबाइल से मिले संदिग्ध नंबरों को किया जा रहा ट्रेस
Mon, 23 Nov 2020 10:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के यौन शोषण का आरोपी जेई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में मासूम बच्चों के साथ दरिदंगी करने के आरोपी जेई रामभवन के खिलाफ सबूत जुटाने का काम सीबीआई ने और तेज कर दिया है। उसके मोबाइल से मिले कई संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस में लगाकर दस अन्य सहयोगियों की सहभागिता होने की बात सामने आ रही है।
अवर अभियंता रामभवन
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को टीम के चार अन्य सदस्यों ने चार टीमें बनाकर कई स्थानों पर जांच पड़ताल की। इसमें दो साइबर कैफे भी सीबीआई के निशाने पर हैं। मुख्यालय स्थित एक कंप्यूटर सेंटर के आस पास भी उसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। कई बार यह सेंटर चर्चा में भी रहा है। बताया गया है कि इस सेंटर के प्रशिक्षकों के पास जेई का आना जाना था।
आरोपी जेई रामभवन को ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
सीबीआई की टीम के पांच सदस्य पहले मुख्यालय के अलग अलग स्थान पर ठहरे थे। रविवार को तीन और सदस्य पहुंचे। इसके बाद चार टीमें बनाकर जेई रामभवन के खिलाफ सबूत एकत्र करने का काम शुरू किया गया। सुबह दो टीमें एसडीएम कालोनी व इससे जुडी बस्ती के आस पास पहुंची, कुछ मोबाइल नंबरों के सहारे बातचीत कर उनसे जानकारी एकत्र की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई की टीम
- फोटो : amar ujala
दो अन्य टीमें जिले के कई साइबर कैफे व कंप्यूटर सेंटरों में पहुंची। सूत्रों के अनुसार मुख्यालय का एक कंप्यूटर सेंटर कई बार चर्चित हो चुका है। उसी सेंटर में जेई का आना जाना बताए जाने पर सीबीआई टीम ने इसके संचालकों का रिकार्ड खंगाला है। इस साइबर व कंप्यूटर सेेंटर के बारे में स्थानीय युवतियों ने बताया कि यहां अक्सर अश्लील फोटो खींचकर मोबाइल पर भेजने की शिकायत रही है।
विज्ञापन
जेई को तीस नवंबर तक भेजा गया जेल
- फोटो : amar ujala
जेई के मोबाइल से मिले दस संदिग्ध नंबरों के आधार पर सीबीआई की टीम ने रविवार को दस लोगों से बातचीत की। उनके परिवार के बच्चों से भी बात की है। इसमें से कुछ को रेस्ट हाउस बुलाया गया था, लेकिन ज्यादातर मामले में टीम के सदस्यों ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई। इसके अलावा जेई की ईमेल आईडी से भी कई मामले सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ और पोर्न साइड में जेई की ईमेल आईडी का प्रयोग किया गया है। इसमें कुछ फर्जी नाम से आईडी हैं जिसका संचालन जेई करता था।