फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर जलाया शव, घरों में नहीं जले चूल्हे, तीन संदिग्ध हिरासत में, फोर्स तैनात

Fri, 02 Jul 2021 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
UP: After rape dead body was burnt after killing the girl
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव में बालिका को सोते समय अगवा कर दुष्कर्म करने तथा हत्या के बाद शव जलाने के मामले में पुलिस गांव के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शुक्रवार को डीएम-एसपी ने गांव पहुंचकर बालिका के परिवारीजनों से मुलाकात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी वारदात के बाबत पूछताछ की।मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात दरिंदे अनुसूचित जाति की बालिका को सोते समय चारपाई समेत उठा ले गए थे। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया तथा हत्या कर शव भी जला दिया। गुरुवार सुबह गांव के बाहर बाग में बालिका का अधजला शव मिला। सूचना पर एडीजी भानु भास्कर, आईजी मोहित अग्रवाल व एसपी केके चौधरी ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पिता ने अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।





 
UP: After rape dead body was burnt after killing the girl
गांव के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : amar ujala
मामले में पुलिस ने शुक्रवार को गांव के तीन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दोपहर में गांव पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी केके चौधरी ने बालिका के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व शासकीय सहायता राशि दिलाने की बात कही। इसके बाद डीएम-एसपी ने घटनास्थल का भी जायजा लिया और ग्रामीणों से भी जानकारी ली। सीओ डेरापुर आशापाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 
UP: After rape dead body was burnt after killing the girl
सपा का प्रतिनिधि मंडल पुलिस और परिजनों से मिला - फोटो : amar ujala
पुलिस पर रिश्तेदारों को परेशान करने का आरोप
बालिका की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस के शक की सुई परिजन व रिश्तेदारों के आसपास घूम रही हैं। पुलिस उसी को आधार मानकर परिवारीजनों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। परिवारीजनों की मानें तो गांव में रहने वाले रिश्तेदारों के अलावा डेरापुर क्षेत्र के संबंधियों के यहां भी पुलिस ने दबिश दी। बालिका के माता-पिता ने शुक्रवार को गांव पहुंचे डीएम व एसपी से पुलिस पर पूछताछ के नाम परिजन व रिश्तेदारों को परेशान करने का आरोप लगाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: After rape dead body was burnt after killing the girl
गांव की सड़कों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala
बालिका को मिली थी धमकी, पर पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
बालिका की दुष्कर्म व हत्या के मामले में परिवारीजनों ने गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है। मृतका की मां ने डीएम व कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बताया कि उनके घर में करीब तीन माह पहले चोरी हुई थी। घटना की रात बालिका ने गांव के एक युवक को पहचानने की बात कही थी। उलाहना देने पर युवक ने बालिका को घर से उठा ले जाने की धमकी भी दी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों के शक जताने पर भी पुलिस आरोपी से पूछताछ करने की जहमत नहीं उठा रही। एसपी ने संदिग्धों से पूछताछ व सभी बिंदुओं पर पड़ताल की बात कही है।

 
विज्ञापन
UP: After rape dead body was burnt after killing the girl
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
घरों में नहीं जले चूल्हे, गलियों में सन्नाटा
बालिका की हत्या व शव जलाने की वारदात के दूसरे दिन शुक्रवार को गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले और गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस के आने पर गांव में सायरन की आवाज से सन्नाटा टूटता रहा। मृतका के माता-पिता रो-रोकर अफसरों से हैवानियत करने वाले दरिंदों को फांसी पर लटकाने की मांग करते रहे। गांव में ऐहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed