भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद के मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन रिसीव करते ही धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए साक्षी महाराज को जान से मारने की धमकी दे डाली। इनता ही नहीं उसने कहा कि आश्रम को बम से उड़ा दूंगा। सांसद ने एसपी से बात करके लिखित शिकायत भेजी है। एसपी ने जांच कराने की बात कही है। इस संबंध में साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या आंदोलन एक बार फिर से अपने चरम पर है इसलिए आतंकवादी बौखलाए हुए हैं।
2 of 7
साक्षी महाराज
- फोटो : self
उन्नाव जिले से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के मोबाइल पर शनिवार शाम एक कॉल आई। कॉल रिसीव होते ही धमकी देने वाले ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने व उनके आश्रम को बम से उड़ाने की धमकी दी है।
यह खबर जिले में आग की तरह फैल गई। अयोध्या कूच से एक दिन पहले मिली इस धमकी के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। साक्षी महाराज ने इस धमकी भरी कॉल की जानकारी एसपी को दी है। उन्होंने लिखित में भी शिकायत भेजी है। एसपी का कहना है कि धमकी देने वाली की जांच की जाएगी।
सांसद साक्षी महाराज एक प्रेस कांफ्रेंस करके फोन पर दी गई धमकी के बारे में बताया। आपको बता दें यह घटना उस समय की है जब साक्षी महाराज उन्नाव से नवाबगंज जाते समय वसीरतगंज के पास थे।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या का आंदोलन एक बार फिर अपने चरम पर है। उन्होने कहा कि मैं हिंदुत्व और अयोध्या मुद्दे को लेकर अपनी बात बेबाकी से कहता रहता हूं। कल रात 10 बजकर 45 मिनट पर किसी अली का फोन आया लेकिन मैंने फोन रिसीव नहीं किया।