फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता ने एसपी व सीबीआई से लगाई थी सुरक्षा की गुहार, 16 दिन पहले मिली थी धमकी

Tue, 30 Jul 2019 12:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Jul 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
unnao misdeed victim complaint about threat to sp  and cbi
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रविवार को रायबरेली में हुए सड़क हादसे में सीबीआई के प्रमुख गवाह की जान चली गई। भले ही पुलिस के अधिकारी इसे हादसा मानकर जांच कर रहे हैं, पर मौत के 16 दिन पहले ही दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी व परिवार की जान को खतरा बता एसपी व सीबीआई से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पूर्व के घटनाक्रम की तरह इस बार भी पुलिस की अनदेखी से पीड़िता के परिवार के दो लोगों की जान चली गई।

unnao misdeed victim complaint about threat to sp  and cbi
किशोरी, किशोरी का चाचा (फाइल फोटो)

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता व उसकी चाची ने 12 जुलाई को एसपी एमपी वर्मा व सीबीआई को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह व उसके परिजन सीबीआई के गवाह हैं। सात जुलाई की सुबह 9 बजे एक कार से आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सह आरोपी शशि सिंह के परिजन व दो अज्ञात व्यक्ति आए और मुकदमों में सुलह का दबाव बनाया।

unnao misdeed victim complaint about threat to sp  and cbi
उन्नाव दुष्कर्म कांड में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर

ऐसा न करने पर जानमाल की धमकी दी। पूरे परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने तक की बात कही। पुलिस ने कार्रवाई तो दूर शिकायत की जांच कराना भी उचित नहीं समझा। रविवार को हुए हादसे में हुई मौतों के बाद अब परिजन सीधे हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की तहरीर पर विधायक कुलदीप सिंह समेत अन्य पर रायबरेली में मुकदमा भी दर्ज हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
unnao misdeed victim complaint about threat to sp  and cbi
स्वाति मालीवाल उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंची - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता ने सुरक्षा से मना किया तो क्यों नहीं दी जानकारी
रायबरेली में हुई घटना के समय दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की गैरमौजूदगी को लेकर पुलिस के अधिकारियों ने बयान दिया कि कार में जगह न होने से पीड़िता ने सुरक्षा कर्मियों को साथ चलने से मना कर दिया। हालांकि पुलिस के पास इसका कोई प्रमाण नहीं है। सवाल यह है कि यदि दुष्कर्म पीड़िता ने सुरक्षा कर्मियों को साथ चलने से मना किया तो उन्होंने अपने अधिकारियों को लिखित या मौखिक तौर पर जानकारी क्यों नहीं दी। आरआई लाइन सुभाष चंद्र मिश्र ने बताया कि सुरक्षा में लगे सिपाहियों ने किसी तरह की लिखित या मौखिक जानकारी नहीं दी।
 

विज्ञापन
unnao misdeed victim complaint about threat to sp  and cbi
विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण

बिंदुवार मांगी गई सुरक्षा की डिटेल
दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत और विधायक कुलदीप सिंह, उनके भाई अतुल सिंह समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से अब तक पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा में फोर्स किस तरह तैनात किया गया। आईजी जोन लखनऊ एसके भगत ने एसपी एमपी वर्मा से इसका पूरा ब्यौरा तलब किया गया है। ब्यौरा जुटाने में पूरे दिन एलआईयू की टीम माथापच्ची करती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed