फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन से अनबन...भांजी को सजा: गोलियों की तड़तड़ाहट से डर गई थी मासूम, मां बोली- धन्यवाद मैम! मेरी बेटी सकुशल है

Sun, 23 Apr 2023 04:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Apr 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Uncle abducted niece after rift with sister in Auraiya, police arrested in encounter
auraiya crime - फोटो : अमर उजाला

औरैया जिले के पढ़ीन दरवाजा निवासी मासूम राधिका (05) का अपहरण करने के बाद शुक्रवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के समय आरोपी ने अपनी बहन मेनका को वीडियो कॉल कर अगवा की गई भांजी को दिखाया और दो लाख की फिरौती मांगी। मासूम का उदास चेहरा देख उसकी मां डर गई।



जानकारी के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मासूम की खोज शुरू की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन मेनिका से अनबन हो गई थी। बहन को सबक सिखाने के लिए वह गुरुवार को भी क्षेत्र में घूमता रहा लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद शुक्रवार को वह भांजी का अपहरण करने में सफल रहा।

उसने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल दीपक का दूर की बहन मेनका के घर आना जाना था। वह 19 अप्रैल को बहन के घर आया था। इस दौरान उसकी बहन से अनबन हो गई थी। इसी को लेकर वह भांजी राधिका को अपहरण करने की फिराक में था। शुक्रवार सुबह उसे मौका मिल गया।

Uncle abducted niece after rift with sister in Auraiya, police arrested in encounter
auraiya crime - फोटो : अमर उजाला

धन्यवाद मैम आपने मेरी बेटी मुझे वापस दिला दी
मासूस राधिका के अपहरण के बाद उसकी मां मेनिका का बहुत परेशान थी। बेटी की चिंता को लेकर वह लगातार रोए जा रही थी। इस दौरान कप्तान चारू निगम उसे लगातार मासूम को सकुशल बरामद करने का दिलासा देतीं रहीं। देर रात पुलिस मुठभेड़ में मासूम को सकुशल बरामद कर लिया।

Uncle abducted niece after rift with sister in Auraiya, police arrested in encounter
auraiya crime - फोटो : अमर उजाला

गोलियों की तड़तड़ाहट से डर गई थी मासूम
पुलिस कर्मी मासूम को पुलिस अधीक्षक के पास लेकर गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से डरी हुई मासूम का मुरझाया चेहरा देख कप्तान भी विचलित दिखीं। कप्तान ने मासूम को दुलार कर बिस्कुट खिलाए। वहीं बेटी को सकुशल देख मां मेनिका कप्तान से लिपट कर रोने लगी। कहा कि धन्यवाद मैम आपने मेरी बेटी मुझे सकुशल वापस दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uncle abducted niece after rift with sister in Auraiya, police arrested in encounter
auraiya crime - फोटो : अमर उजाला

मामा ने कर लिया था अगवा
स्कूल के पास दूर के मामा ने मासूम को चॉकलेट दिलाने के नाम पर उसका अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद मासूम को 10 घंटो के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
Uncle abducted niece after rift with sister in Auraiya, police arrested in encounter
auraiya crime - फोटो : अमर उजाला

फोन कर मांगी दो लाख की फिरौती
इसके कुछ देर बाद आरोपी दीपक ने फोन कर बेटी के अपहरण करने और फिरौती के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आनन-फानन में मामले की रिपोर्ट दर्ज जिले समेत कानपुर देहात व जालौन में कई ठिकाने पर दविश दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed