औरैया जिले के पढ़ीन दरवाजा निवासी मासूम राधिका (05) का अपहरण करने के बाद शुक्रवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के समय आरोपी ने अपनी बहन मेनका को वीडियो कॉल कर अगवा की गई भांजी को दिखाया और दो लाख की फिरौती मांगी। मासूम का उदास चेहरा देख उसकी मां डर गई।
बहन से अनबन...भांजी को सजा: गोलियों की तड़तड़ाहट से डर गई थी मासूम, मां बोली- धन्यवाद मैम! मेरी बेटी सकुशल है
धन्यवाद मैम आपने मेरी बेटी मुझे वापस दिला दी
मासूस राधिका के अपहरण के बाद उसकी मां मेनिका का बहुत परेशान थी। बेटी की चिंता को लेकर वह लगातार रोए जा रही थी। इस दौरान कप्तान चारू निगम उसे लगातार मासूम को सकुशल बरामद करने का दिलासा देतीं रहीं। देर रात पुलिस मुठभेड़ में मासूम को सकुशल बरामद कर लिया।
गोलियों की तड़तड़ाहट से डर गई थी मासूम
पुलिस कर्मी मासूम को पुलिस अधीक्षक के पास लेकर गया। गोलियों की तड़तड़ाहट से डरी हुई मासूम का मुरझाया चेहरा देख कप्तान भी विचलित दिखीं। कप्तान ने मासूम को दुलार कर बिस्कुट खिलाए। वहीं बेटी को सकुशल देख मां मेनिका कप्तान से लिपट कर रोने लगी। कहा कि धन्यवाद मैम आपने मेरी बेटी मुझे सकुशल वापस दिला दी।
मामा ने कर लिया था अगवा
स्कूल के पास दूर के मामा ने मासूम को चॉकलेट दिलाने के नाम पर उसका अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद मासूम को 10 घंटो के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।
फोन कर मांगी दो लाख की फिरौती
इसके कुछ देर बाद आरोपी दीपक ने फोन कर बेटी के अपहरण करने और फिरौती के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आनन-फानन में मामले की रिपोर्ट दर्ज जिले समेत कानपुर देहात व जालौन में कई ठिकाने पर दविश दी।