फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना बैंड-बाजा आई दो सगी बहनों की बरात, दूल्हों पर नजर पड़ते ही पिता ने किया कन्यादान से इनकार

Wed, 15 May 2019 11:25 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 May 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
two sisters wedding break in kanpur dehat
बिना दुल्हन लौटी बारात - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में बिना बैंड-बाजे के आई दो सगी बहनों की बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। यहां दूल्हों की इस आदत का पता लगते ही वधुओं के पिता ने कन्यादान से इनकार कर दिया। रात भर चली पंचायत के बाद आज सुबह दोनों की बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
two sisters wedding break in kanpur dehat
विवाह के लिए लगा मंडप - फोटो : अमर उजाला
यह मामला मंगलपुर थाना क्षेत्र के मनेपुर गांव का है। यहां गांव निवासी रामखिलावन ने अपनी पुत्री गीता (20) का विवाह ब्रजेन्द्र पुत्र रामस्वरूप निवासी कांधी की मढैया व छोटी पुत्री माया (18) का विवाह ब्रजेंद्र के चचेरे भाई अजय पुत्र राज कुमार के साथ तय किया था।

 
two sisters wedding break in kanpur dehat
घर पर रखा दहेज का सामान - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात ब्रजेंद्र व अजय बरात लेकर मनेपुर गांव पहुंचे। जैसे ही घराती बरातियों को नाश्ता कराने गए तो वहां बैंड-बाजा न देख वधु पक्ष के लोगों में बहस होने लगी। इसके बाद जब दोनों
दूल्हों को नास्ता देने पहुंचे तो वे नशे में लड़खड़ाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
two sisters wedding break in kanpur dehat
घर पर रखा दहेज का सामान - फोटो : अमर उजाला
दूल्हों के नशे में होने की जानकारी वधुओं के पिता को मिली तो दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पिता ने विवाह करने से इंकार कर दिया। पूरी रात दोनों पक्ष के लोगों में पंचायत चली। इसके बाद भी पिता ने दोनों बेटियों की विदाई करने से इनकार कर दिया। 
 
विज्ञापन
two sisters wedding break in kanpur dehat
मौके पर मोजूद बराती - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दोनो बरातें बिना दुल्हन के ही वापस लौट गईं। पिता रामखिलावन ने बताया कि दूल्हों ने शराब पी रखी थी। इसीलिए पुत्रियों का विवाह नहीं किया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed