फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 साल बाद बेटी-दामाद को घर लाया था पिता, तीनों को देखते ही लड़कों का खौला खून और कर दिया ये सब

Sat, 14 Jul 2018 06:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 14 Jul 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
two brothers beat father in auraiya
बेटी-दामाद से बारात में मिला पिता
पंद्रह साल बाद बेटी-दामाद को एक रिश्तेदारी में देखकर पिता भावुक हो गया। वो बेटी और दामाद को अपने साथ घर ले आया। बहनोई के साथ बहन को घर आया देखकर जवान भाइयों का खून खौल उठा। इसके बाद दोनों ने मिलकर वो कदम उठाया जिसकी पिता सत्यदेव ने कल्पना भी न की होगी।



 
two brothers beat father in auraiya
पुत्रों की मारपीट से घायल पीड़ित पिता सत्यदेव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मोहल्ला दयालपुर निवासी सत्यदेव (51) की पुत्री ने पंद्रह साल अपनी मर्जी से घर के सामने रहने वाले युवक से लव मैरिज कर ली थी। इसी बात को लेकर उन लोगों ने बेटी से रिश्ते- नाते समाप्त कर लिए थे।
two brothers beat father in auraiya
बेटी-दामाद से बारात में मिला पिता
दो दिन पहले सत्यदेव अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने कानपुर देहात गया। जहां उसकी पुत्री व दामाद भी मौजूद थे। पंद्रह साल बाद बेटी व दामाद को देखकर सत्यदेव भावुक हो उठा। इसके बाद वो बेटी और दामाद को अपने साथ घर लेकर आ गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
two brothers beat father in auraiya
पुत्रों की मारपीट से घायल पीड़ित पिता सत्यदेव - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी देर बाद दामाद के घर से जाते ही सत्यदेव के पुत्र रिंकू (20) व प्रिंस (25) ने लात-घूसों व थप्पड़ों से उसको पीट पीटकर घायल कर दिया। जिससे उसके चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों पुत्रों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed