{"_id":"5f4536ec373034006b1954dd","slug":"truck-collision-in-pickup-four-migrant-workers-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे तीन सगे भाइयों समेत चार प्रवासी श्रमिकों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे तीन सगे भाइयों समेत चार प्रवासी श्रमिकों की सड़क हादसे में मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सड़क हादसे में चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली से अंतिम संस्कार में शामिल होने बांदा आ रहे प्रवासी श्रमिकों की पिकअप को नेशनल हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार श्रमिकों की मौत हो गई। इनमें तीन सगे भाई हैं। गंभीर रूप से घायल छह श्रमिकों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से दो को कानपुर रेफर कर दिया गया।
2 of 7
सड़क हादसे में चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पिकअप में लगभग 12 श्रमिक सवार बताए गए हैं। घायलों में चालक भी शामिल है। उधर, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसका ट्रक कब्जे में ले लिया है। पुलिस महानिरीक्षक भी अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली।
3 of 7
सड़क हादसे में चार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवांसानी गांव का शिवनायक आरख (35) पुत्र ब्रजराज दिल्ली के शाहदरा इलाके में रहकर मजदूरी आदि करता था। साथ में उसका परिवार और कई अन्य खानदानी भी वहीं रहते थे। रविवार को गांव (मझीवांसानी) में रह रही मां रैमुन का निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस पर शिवनायक भांजे बउवा उर्फ लवकेश की पिकअप से गांव आ रहा था। साथ में खानदान के लगभग 12 अन्य लोग भी थे। मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे मटौंध थाना क्षेत्र के मौदहा मोड़ पर अचानक सामने आ गए ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
5 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
इस भीषण हादसे में पिकअप सवार तीन भाइयों लक्ष्मीनारायण (50), नारायण (45) और रविकरन (35) पुत्रगण गजराज की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों शिवनायक के चचेरे भाई थे। इनके अलावा शिवनायक और उसके भाई जानकीशरण (45) व लायक (32) पुत्रगण ब्रजराज, रामप्रसाद (18) पुत्र रामलखन, सुनीता (28) पत्नी मलखान, बिटोला (65) पत्नी नारायण व मीना (38) पत्नी श्रीराम और पिकअप चालक बउवा उर्फ लवकेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।