{"_id":"61af350ebb9b885267628b7a","slug":"triple-murder-of-kanpur-sensational-disclosure-in-the-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांड: शक की बीमारी ने कराई हत्या, डॉक्टर सुशील करवा रहा था इलाज, मामले में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरा हत्याकांड: शक की बीमारी ने कराई हत्या, डॉक्टर सुशील करवा रहा था इलाज, मामले में चौंकाने वाला खुलासा
Tue, 07 Dec 2021 03:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Dec 2021 03:50 PM IST
विज्ञापन
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी डॉक्टर सुशील कुमार ने पत्नी चंद्रप्रभा के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा था और बच्चों की हत्या गला दबाकर की थी। पुलिस को लगता है कि डॉक्टर अपनी पत्नी से बेइंतिहा नफरत करता था। ये नफरत क्यों थी...? इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने रामा मेडिकल कॉलेज के उन डॉक्टरों से भी पूछताछ की है, जो सुशील का अन औपचारिक रूप से इलाज कर रहे थे।
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
इसी के चलते उसे चंद्रप्रभा का किसी से हंसकर बात करना या फोन पर ज्यादा देर तक बात करना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर दंपती में अक्सर विवाद भी हो जाता था, जबकि इस बात का वास्तविकता से कोई ताल्लुक नहीं था।
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
चंद्रप्रभा सिर्फ अपने काम में व्यस्त रहती थीं, जिसकी पुष्टि पुलिस ने उनके मोबाइल को खंगाल कर की है। पुलिस के अनुसार डॉक्टर सुशील कुमार अपनी इसी सोच से परेशान था। कोई रास्ता न निकलते देख उसने चंद्रप्रभा को रास्ते से हटाने का फैसला लिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
पुलिस की थ्योरी के अनुसार घटना के दिन शुक्रवार को डॉक्टर ने सिर्फ बच्चों को ही नशीली चाय पिलाई होगी, ताकि वह चंद्रप्रभा की नृशंस हत्या का विरोध न कर सके। हथौड़े से चंद्रप्रभा की हत्या करने के दौरान बच्चों को होश आ गया होगा, जिससे घबरा कर उसने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
किसी महिला से संबंधों की नहीं हुई पुष्टि
पुलिस को डॉक्टर के खुद के किसी महिला से अवैध संबंधों में पड़कर परिवार की हत्या करने की भी आशंका थी। इस पर पुलिस ने रामा मेडिकल से लेकर उसके जान पहचान के सभी संपर्कों को खंगाला, लेकिन किसी महिला से संबंधों की पुष्टि नहीं हो सकी। ऐसे में इस एंगल पर भी पुलिस ने अपनी जांच फिलहाल बंद कर दी है।
पुलिस को डॉक्टर के खुद के किसी महिला से अवैध संबंधों में पड़कर परिवार की हत्या करने की भी आशंका थी। इस पर पुलिस ने रामा मेडिकल से लेकर उसके जान पहचान के सभी संपर्कों को खंगाला, लेकिन किसी महिला से संबंधों की पुष्टि नहीं हो सकी। ऐसे में इस एंगल पर भी पुलिस ने अपनी जांच फिलहाल बंद कर दी है।
डॉक्टरों के बयान के आधार पर हत्यारोपी सुशील के साइकोसिस बीमारी से ग्रसित होने की आशंका है। पत्नी की हत्या के तरीके से पता चलता है कि वह उससे कितनी नफरत करने लगा था।- बृजेश श्रीवास्तव, एडीसीपी वेस्ट