{"_id":"61591fd78ebc3e09e4119943","slug":"triple-murder-kanpur-prem-kishore-had-done-two-marriages-owner-of-property-worth-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर कानपुर: प्रेम किशोर ने की थी दो शादियां, करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक, पुलिस को करीबी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर कानपुर: प्रेम किशोर ने की थी दो शादियां, करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक, पुलिस को करीबी पर शक
Sun, 03 Oct 2021 08:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 Oct 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के फजलगंज में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रेम किशोर करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक थे। इसलिए पुलिस प्रॉपर्टी विवाद का पहलू खंगाल रही है। कमरे का सामान बिखरा था और अलमारी का ताला टूटा था। बाइक भी बदमाश ले गए। इस स्थिति के आधार पर पुलिस को लूटकर हत्याकांड को अंजाम देने की भी आशंका है। वहीं नृशंस हत्या को देखते हुए अवैध संबंध के पहलू पर भी पुलिस की एक टीम काम कर रही है। प्रॉपर्टी विवाद में पुलिस एक को करीबी पर शक है। प्रेम किशोर जिस मकान में रहते थे वह दो मंजिल का है, उसमें चार दुकानें हैं। पूरी प्रॉपर्टी करोड़ों की है। प्रेम किशोर ने दूसरी शादी की थी। वर्तमान में वह दूसरी पत्नी व उसके बेटे नैतिक के साथ रह रहे थे। पहली पत्नी गीता की 15 साल पहले ही मौत चुकी थी। पहली पत्नी के दोनों बच्चे प्रेम किशोर के बड़े भाई गुमटी निवासी राजकिशोर के साथ रहते हैं।
कानपुर में तिहरा हत्याकांड: बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
पहली पत्नी से उनका स्नातक पास बेटा पुनीत और 12वीं पास बेटी प्रीति है। पुलिस का कहना है कि प्रेम किशोर का प्रॉपर्टी विवाद था या नहीं, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह बिंदु जांच में बेहद अहम है। एक टीम इसी पर काम कर रही है। अगर इस संबंध में कोई साक्ष्य मिलते हैं तो उसमें करीबी जांच की जद में आएंगे।
कानपुर में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
जबरन कोई दाखिल नहीं हुआ
पुलिस को किसी तरह के फोर्स इंट्री के साक्ष्य नहीं मिले हैं यानी बदमाश आसानी से घर में दाखिल हो गए। पुलिस को आशंका है कि वह प्रेम किशोर के परिचित थे। शायद इसीलिए उन्होंने दरवाजा खोलकर उनको भीतर बुला लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनको मौत के घाट उतारा। हालांकि, संदेह यह भी है कि अचानक दरवाजा खटखटाने पर जब प्रेम किशोर ने दरवाजा खोला तो तुरंत बदमाश भीतर घुस गए। वारदात देररात दो से साढ़े तीन बजे के बीच होने की संभावना है।

कानपुर में तिहरा हत्याकांड: मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फोन जब्त किए, पुख्ता सुराग की तलाश
पुलिस ने मृतक दंपती के फोन घटनास्थल से बरामद किए हैं। दोनों नंबरों की सीडीआर निकलवाई है। वहीं घटनास्थल पर दो घंटे के भीतर एक्टिव मोबाइल नंबरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आईटीएमएस और स्मार्ट सिटी के तहत चौराहों पर लगे कैमरे, आवासों व दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी के फुटेज पुलिस खंगाल रही है। पुलिस को पुख्ता सुराग की तलाश है।

कानपुर में तिहरा हत्याकांड: मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में गई थी पहली पत्नी की जान
परिजनों के मुताबिक, प्रेम किशोर 15 साल पहले अपने बड़े बेटे पुनीत का मुंडन संस्कार करवाकर गांव से कानपुर लौट रहे थेस उसी दौरान सड़क हादसे में उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के दो साल बाद प्रेम किशोर ने ललिता से दूसरी शादी की थी, जिससे एक बेटा नैतिक था। प्रेम किशोर के बड़े भाई राज किशोर होमगार्ड हैं। वह एडीजे-6 के चालक हैं।