{"_id":"61af04af2b091a29484f8943","slug":"triple-murder-after-killing-wife-and-two-children-doctor-did-the-cleaning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांड: पत्नी व दो बच्चों की हत्या के बाद डॉक्टर ने की थी साफ-सफाई, डस्टबिन में डाला था कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरा हत्याकांड: पत्नी व दो बच्चों की हत्या के बाद डॉक्टर ने की थी साफ-सफाई, डस्टबिन में डाला था कूड़ा
Wed, 08 Dec 2021 03:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Dec 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
डॉ. सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर सुशील कुमार ने सोची समझी रणनीति के तहत ही पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या की थी। इसका एक और साक्ष्य सोमवार को पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज के रूप में लगा है। इस फुटेज में डॉक्टर वारदात के बाद भी पूरी तरह से सहज नजर आ रहा था।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उसने कॉमन एरिया में रखे डस्टबिन में घर का कूड़ा भी डाला था। इसके बाद वह इत्मिनान से फ्लैट में चला गया था। जब पुलिस ने फुटेज चेक किए तो देखा कि डॉक्टर न तो किसी हड़बड़ाहट में था, न ही परेशान दिख रहा था।
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
उसने कूड़ा फेंकने और लौटने में जल्दबाजी भी नहीं की थी। ऐसे में पुलिस को शक है कि आरोपी ने साजिश के तहत वारदात की और सुबूत भी मिटाए। पत्नी चंद्रप्रभा, बेटे शिखर और बेटी खुशी की हत्या के बाद घर में साफ सफाई की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
कूड़ा डस्टबिन में डाल दिया। पुलिस के अनुसार तीन हत्याएं करने के बाद कोई शख्स अपने घर की सफाई किसी खास उद्देश्य से ही करेगा। कूड़े में भी हत्या से संबंधित कुछ अहम सुराग होंगे।
विज्ञापन
kanpur triple murder
- फोटो : amar ujala
आसपास लगे दो दर्जन कैमरे भी खंगाले
पुलिस सोमवार को अपार्टमेंट के बाहर पहुंची। इसके बाद आसपास के घरों और अपार्टमेंट में लगे दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों के भी फुटेज खंगाले। डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट के पास ही कान्हा और रतन आर्बिट है। पुलिस ने इन अपार्टमेंट के बाहर लगे कैमरों के भी फुटेज जुटाए हैं, जिनमें वह पैदल जाते नजर आया है।
पुलिस सोमवार को अपार्टमेंट के बाहर पहुंची। इसके बाद आसपास के घरों और अपार्टमेंट में लगे दो दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों के भी फुटेज खंगाले। डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट के पास ही कान्हा और रतन आर्बिट है। पुलिस ने इन अपार्टमेंट के बाहर लगे कैमरों के भी फुटेज जुटाए हैं, जिनमें वह पैदल जाते नजर आया है।
परिवार की हत्या करने के बाद डॉक्टर कूड़ा फेंकने फ्लैट से निकला था। हत्या के बाद साफ सफाई और कूड़ा फेंकने की क्यों जरूरत पड़ी। इसका पता लगाने के लिए फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है।- बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी वेस्ट