{"_id":"5e5a88208ebc3ef4113bd4be","slug":"this-slogan-of-bjp-will-resonate-in-up-2022-assembly-elections","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में गूंजेगा भाजपा का ये नारा, चित्रकूट में पीएम और सीएम के सामने बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में गूंजेगा भाजपा का ये नारा, चित्रकूट में पीएम और सीएम के सामने बनी रणनीति
Sat, 29 Feb 2020 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट में पीएम मोदी सीएम योगी के साथ भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान राम, तुलसीदास और नानाजी देशमुख की तपस्थली चित्रकूट की धरती पर प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार आए नरेंद्र मोदी ने भरतकूप गोड़ा में उमड़े अपार जन समूह के सामने जय श्रीराम, जय किसान का नया नारा दिया। इस नारे के साथ ही उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति का संकेत भी दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पीएम की राह पर ही चले। पीएम और सीएम ने इस मौके जातिवाद की राजनीति से हटकर विकास के एजेंडे को ऊपर रखा।
पीएम मोदी एवं सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव में विकास का मॉडल सफल होने के बाद भाजपा भी उसी दिशा में अपने कदम आगे बढ़ा रही है। अपने 34 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने विकास योजनाओं को लेकर लगातार बातें की। उनकी बातों से स्पष्ट था कि वह पूरे कैलकुलेशन के साथ यहां आए हैं।
चित्रकूट में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री ने किसानों पर अपने पूरे भाषण को फोकस किया। बीच-बीच में उन्होंने चित्रकूट की महत्ता और भगवान श्रीराम को जरूर याद किया। दिल्ली में पिछले कई दिनों से सीएए को लेकर चल रहे विरोध पर उन्होंने यहां कोई भी टिप्पणी नहीं की। न ही उन्होंने सीएए और एनआरसी को लेकर कोई बात छेड़ी। मजे की बात है कि मोदी की तरह योगी भी उन्हीं की तर्ज पर विकास और अयोध्या मंदिर के इर्द गिर्द ही अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट में पीएम मोदी एवं सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों नेताओं के भाषण में आने वाले समय में किसानों को नायक के रूप में प्रस्तुत करने पर की योजना को बल दिया गया। इससे साफ है कि सरकार शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए किसानों को समृद्ध करना चाहती है। बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं की बड़ी समस्या से परेशान किसानों के चेहरे में खुशी लाने के लिए कहा गया कि किसान अपने छुट्टा जानवरों को खूंटे पर बांधना शुरू कर दें क्याेंकि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के शुरू होते हैं वे अपने दूध के कारोबार को बढ़ा सकते है।
विज्ञापन
चित्रकूट में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
कहा गया कि मात्र छह घंटे के बीच यहां के किसान अपने जानवरों का दूध दिल्ली की मंडी तक पहुंचा सकते है। जो कभी सपना हुआ करता था। इसी तरह ग्राम हाट योजना के तहत किसानों को ग्लोबल मार्केटिंग से जोड़कर किसानों को व्यवसायी के रूप में प्रतिष्ठित करने की योजना भी केंद्र और प्रदेश की सरकार बना रही है।