{"_id":"5a76a3134f1c1b4d588b6a67","slug":"this-robber-looted-batteries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"45 लाख की बैट्रियां, पिस्टल और तमंचा सहित गिरफ्तार, इस बैट्री लुटेरे के कारनामें सुन दंग रह जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 लाख की बैट्रियां, पिस्टल और तमंचा सहित गिरफ्तार, इस बैट्री लुटेरे के कारनामें सुन दंग रह जाएंगे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई बैटरियां और घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले के छिबरामऊ हाईवे पर लूट करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 10 बदमाशों को बुधवार रात गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को शुक्रवार देर रात एक और सफलता मिली। थाना विशुनगढ़ के कैरदा चौराहे पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल होकर इसी गैंग का एक और इनामी बदमाश हत्थे चढ़ गया। उसके पास से चोरी की डीसीएम, उसमें लदी 45 लाख की बैट्री, पिस्टल व तमंचा मिले।
सर्विलांस टीम के साथ खुलासा करते एसपी व एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात करीब 12 बजे सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, सदर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह और विशुनगढ़ थाना प्रभारी सुनील यादव कैरदा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच डीसीएम चालक बैरियर तोड़ते हुए रामनगर की ओर भाग निकला।
बरामद हुई चोरी की डीसीएम व बैट्री, घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के पीछा करने पर वह गोलियां दागने लगा। पुलिस के जवाबी फायरिंग करने पर वह मोहकमपुर पुलिया के पास डीसीएम खड़ी कर भागने लगा। एसपी हरीश चंदर के मुताबिक सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित की रिवाल्वर से निकली एक गोली उसके पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरामद हुई चोरी की डीसीएम व बैट्री
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह और उनके हमराही सिपाही फिरोज झाड़ियों और ऊबड़ -खाबड़ जमीन पर गिरने से घायल हो गए। गिरफ्त में आए बदमाश ने अपना नाम अकील उर्फ रफीक तथा निवास अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के शिवपुरी बताया। उसके पास से पिस्टल, तमंचा व छह कारतूस मिले।
विज्ञापन
घायल बदमाश, एसपी
- फोटो : अमर उजाला
चोरी की डीसीएम में लदीं 578 बैट्रियां भी लूट व चोरी की निकलीं। इनकी कीमत करीब 45 लाख है। एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए हिस्ट्रीशीटर पर 25 हजार का इनाम है। उस पर अलीगढ़, मथुरा, कन्नौज, मैनपुरी जिले के विभिन्न थानों में 54 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश ने कबूला कि वह हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हाईवे पर ट्रकों में लोड बैट्रियां समेत अन्य कीमती सामान लूटता रहा है। इसके अलावा उद्योगपतियों के घरों में चोरी व डकैती की वारदातें भी करता था।