फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफसाना नहीं ये हकीकत है ये! अब जनेऊ से लेकर जींस तक सबकुछ खादी में

Sun, 04 Feb 2018 01:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Feb 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
Now everything from Janeu to jeans is in Khadi
सत्यदेव पचौरी
यूपी के कानपुर में वस्त्र, रेशम व ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने एक कार्यक्रम के दौरान सरकार की नई नीतियों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होने कहा कि प्रदेश में जनेऊ से लेकर जींस तक खादी से बनाने की योजना है।


 
Now everything from Janeu to jeans is in Khadi
डेमो पिक
 मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई औद्योगिक नीति उद्यमियों की दशा और दिशा बदल देगी। सरकार प्रदेश में उद्योग लगवाएगी और उन्हें चलवाएगी भी। सत्यदेव पचौरी शनिवार को उद्योग कुंज, पनकी में तीन दिवसीय वेंडर विकास कार्यक्रम और एमएसएमई-एक्सपो 2018 के शुभारंभ के मौके पर उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे। 

 
Now everything from Janeu to jeans is in Khadi
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब जो भी इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे, उनमें 30 फीसदी भूमि एमएमएमई क्षेत्र की इकाइयों के लिए आरक्षित रहेगी।  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत अब जो इकाइयां सोलर चरखा के माध्यम से खादी का उत्पादन करेंगी, उन्हें पांच साल तक ब्याज पर सब्सिडी दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Now everything from Janeu to jeans is in Khadi
डेमो पिक
इस दौरान एसएसएमई विकास संस्थान के निदेशक उमेश चंद्र शुक्ल ने एमएसएमई समाधान पोर्टल,  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और सार्वजनिक खरीद नीति के बारे में जानकारी दी। 


कार्यक्रम में आर्डनेंस फैक्ट्री के अपर महानिदेशक पी-डब्ल्यू रालेंगकर, स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर पीके मिश्रा, वीपी सिंह, डीएमएसआरडीई के वैज्ञानिक एसबी यादव, आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वैश्य, आदि मौजूद रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed