{"_id":"61caf48fa069cc26f724c627","slug":"tax-raid-black-money-hider-game-piyush-jain-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काली कमाई को ठिकाने लगाने का खेल: नकदी डंप करने के लिए इत्र कारोबारी का घर बना था सेफ हाउस, अब तक मिली इतनी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली कमाई को ठिकाने लगाने का खेल: नकदी डंप करने के लिए इत्र कारोबारी का घर बना था सेफ हाउस, अब तक मिली इतनी रकम
Tue, 28 Dec 2021 04:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
piyush jain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों से मिली करोड़ों रुपये की नकदी के स्रोत खुलने लगे हैं। जांच कर रहे अफसरों को पता चला है कि नकदी कानपुर समेत देश के कुछ बड़े पान मसाला कारोबारियों की है। पीयूष पर कार्रवाई के बाद पान मसाला कारोबारियों में भी खलबली मची है।
Tax Raid: कानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जाता पीयूष
- फोटो : amar ujala
22 दिसंबर को डीजीजीआई (महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस) अहमदाबाद की टीम ने शिखर पान मसाला के मालिक प्रदीप अग्रवाल और गणपति ट्रांसपोर्ट के मालिक प्रवीण जैन के कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित आवास व प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा था। यहां से मिले दस्तावेजों के आधार पर टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर डेरा जमाया। इसके बाद से लगातार जांच चल रही है।
Tax raid: पीयूष जैन
- फोटो : amar ujala
नकदी और सोना पुश्तैनी नहीं
सूत्रों ने बताया कि पीयूष जैन का कारोबार बेहद सीमित है। यह काली कमाई उसकी या उसके परिजनों की नहीं है। दावा है कि नकदी और बरामद सोना पुुश्तैनी नहीं है। यह रकम पान मसाला कारोबारियों की काली कमाई है, जो पीयूष जैन के घर में डंप की जा रही थी। इसके लिए पीयूष को मोटा कमीशन भी मिलता था। इन रुपयों से उसने देश के चार राज्यों में संपत्तियां खरीदी हैं। इसकी भी जांच जल्द शुरू होगी।

Tax Raid
- फोटो : अमर उजाला
सालाना 15 लाख की कमाई पर आयकर रिटर्न
पीयूष जैन के पास करोड़ों रुपये की नकदी और बेहिसाब संपत्तियां हैं, लेकिन उसके सालाना आयकर रिटर्न में 15 लाख रुपये की कमाई दिखाई जाती थी। इसके अलावा पिता की कमाई 18 लाख और पत्नी की कमाई आठ लाख रुपये सालाना बताई गई। इसकी कंपनी ओडोकेम का सालाना टर्न ओवर महज सात करोड़ है।

piyush jain income tax raid
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, अभी आयकर विभाग ने जांच नहीं शुरू की है, लेकिन बीते 10 सालों के आयकर और जीएसटी के रिटर्नों का मिलान किया गया है। यह मिलान छापे से पहले किया गया था। इसी को आधार बनाते हुए सुबूत जुटाकर डीजीजीआई की टीम ने एक साथ कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि अफसरों को बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की उम्मीद थी, लेकिन यहां कुबेर का खजाना मिल गया।