फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा का हमदर्दी भरा हमला! कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के साथ किया अन्याय, राहुल को खतरा

Tue, 29 Jan 2019 07:33 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Jan 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya statement on priyanka gandhi and rahul gandhi
डेमो पिक
प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के साथ अन्याय किया है। सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को स्थापित करने के बाद प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। प्रियंका की एंट्री से राहुल गांधी को ही सबसे ज्यादा खतरा है। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर भी जमकर निशाना साधा। आगे की स्लाइड में पढ़िए स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा-बसपा गठंबधन और राहुल-प्रियंका पर कटाक्ष....
Swami Prasad Maurya statement on priyanka gandhi and rahul gandhi
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका ने अच्छा काम, तो राहुल पर ही सवाल उठेंगे। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर कहा कि दोनों पार्टियों ने भगदड़ रोकने के लिए बेमेल गठबंधन का नाटक किया है।  

 
Swami Prasad Maurya statement on priyanka gandhi and rahul gandhi
डेमो पिक
सोमवार को यूपी के हरदोई डजिले में गांधी भवन में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार की वार्षिक आमसभा की बैठक में शामिल होने आए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रियंका गांधी को मेरी तरफ से बधाई और शुभकामनाएं हैं। लेकिन उनके साथ अन्याय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya statement on priyanka gandhi and rahul gandhi
डेमो पिक
सपा-बसपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता से दोनों पार्टी के नेताओं के होश उड़े हैं। जो लोग एक दूसरे का नाम लेना नहीं पसंद करते थे, अब वह एक साथ घूम रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के मामले में नित नए आयाम गढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya statement on priyanka gandhi and rahul gandhi
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि अन्ना पशुओं का संकट सरकार भी स्वीकार कर रही है। इसीलिए जगह-जगह गोशालाएं और पशु आश्रय स्थल स्थापित करने की कवायद तेजी से चल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed