{"_id":"5c4ed47ebdec2273ad00b599","slug":"startup-classes-by-google-in-kanpur-iit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब गूगल के साथ नीति आयोग भी चलाएगा स्टार्टअप मास्टर क्लास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गूगल के साथ नीति आयोग भी चलाएगा स्टार्टअप मास्टर क्लास
Mon, 28 Jan 2019 03:38 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 28 Jan 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
कानपुर आईआईटी एलुमिनाई एसोसिएशन की तरफ से शुरू किए गए स्टार्टअप मास्टर क्लास (एसएमसी) के नए पार्टनर के तौर पर जुड़ने के लिए गूगल क्लाउड और नीति आयोग ने भी मंजूरी दे दी है। रविवार को इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया। कार्यक्रम के समन्वयक और एलुमिनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भार्गव ने बताया कि यह ऐतिहासिक फैसला है। इससेदेश भर के उन छोटे-छोटे शहरों में अच्छे स्टार्टअप शुरू किए सकेंगे जहां के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।
Trending Videos
डेमो
प्रदीप के मुताबिक इसका आगाज आईआईटी में दो और तीन फरवरी से किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग शहरों में कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। स्टार्टअप आइडिया को फंडिंग कराने के लिए निवेशकों तक उन्हें पहुंचाया जाएगा। प्रदीप ने बताया कि दो फरवरी को शुरू होने वाले कार्यक्रम में कोई भी शामिल हो सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं या अन्य किसी भी आयु वर्ग से जुड़े लोग एक फरवरी तक www.startupmasterclass.in पर आवेदन कर सकते हैं।
डेमो
एग्रीकल्चर से लेकर मेडिकल तक के मुद्दे
स्टार्टअप मास्टर क्लास में साइबर सिक्योरिटी, एग्री टेक, मेडी टेक, डिफेंस एंड एयरोस्पेस और फ्यूचर ऑफ ट्रांसपोर्टेशन प्रमुख विषय होंगे। देशभर के कई विशेषज्ञ अपनी बातें रखेंगे। इन्हीं क्षेत्रों से जुड़ीं स्टार्टअप कंपनियों को भी बुलाया जा रहा है।

कई विषयों पर होंगी कार्यशालाएं
दो दिनों तक चलने वाले इस मास्टर क्लास में कई विषयों पर कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी। इसमें कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राएं शिरकत कर सकते हैं। इसके विषय ब्लॉक चेन, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एंड मशीन लर्निंग और फंड रेजिंग हैं।

डीएसटी की समस्याएं दूर करें, लाखों के इनाम पाएं
कार्यक्रम के समन्वयक अमित तिवारी ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) और ईईएसएल ने समाज से जुड़ीं 25 विभिन्न समस्याओं को चिह्नित किया है। इन्हें दूर करने वालों को लाखों का इनाम दिया जाएगा और उन्हें स्टार्टअप शुरू करने के लिए डीएसटी की तरफ से आर्थिक मदद भी दी जाएगी।