फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले उन्नाव-कानपुर में पकड़े गए संदिग्ध, उर्दू भाषा में लिखे मिले तीन खत

Thu, 07 Mar 2019 09:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 Mar 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
suspect caught in kanpur and unnao before pm modi rally
उन्नाव में पकड़ा गया संदिग्ध
कानपुर में 8 मार्च को पीएम मोदी की रैली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच कानपुर और उन्नाव से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उन्नाव में पकड़ा गया संदिग्ध लखनऊ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस से एक्सप्रेस-वे पर चलती बस कूद गया। चालक ने बस रोकी और शोर मचाने पर भीड़ ने उसे दबोच लिया।


suspect caught in kanpur and unnao before pm modi rally
संदिग्ध
पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। उसके पास से तीन अलग-अलग नाम व पते के पहचान पत्र मिले हैं। काले रंग के बैग से उर्दू भाषा में लिखे तीन लिफाफे भी मिले हैं। एसपी पुलिस लाइन में युवक से पूछताछ कर ली हैं। पुलिस ने जांच के लिए एटीएस को भी बुलवाया है। बुधवार शाम आजमगढ़ डिपो की बस यात्रियों को लेकर लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रघुरामपुर के निकट पहुंची थी तभी एक युवक चलती बस से कूद गया।

 
suspect caught in kanpur and unnao before pm modi rally
उन्नाव में पकड़ा गया संदिग्ध
मामला संदिग्ध देख चालक ने बस रोक दी और शोर मचा दिया। इस बीच कुछ यात्रियों व ग्रामीणों ने भाग रहे युवक को दबोच लिया। युवक की गतिविधियां संदिग्ध देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी व बांगरमऊ कोतवाली पुलिस पहुंची। बांगरमऊ एसओ अरविंद सिंह ने युवक से पूछताछ की। शक होने पर एसपी को सूचना देकर युवक को रात लगभग नौ बजे पुलिस लाइन लेकर आए। एसपी एमपी वर्मा ने भी संदिग्ध युवक से पूछताछ कर ली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
suspect caught in kanpur and unnao before pm modi rally
डेमो पिक
उसने अपना नाम जावेद निवासी सरांय मीर आजमगढ़ बताया है। हालांकि पुलिस का मानना है युवक अपना बयान बदलकर गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक के पास से मिले एक काले रंग के बैग में उसी की फोटो लगे तीन अलग अलग नाम व पते के पहचान पत्र मिले हैं। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। तफ्तीश के लिए आईबी और खुफिया पुलिस भी पुलिस लाइन पहुंचा है। मूलगंज के एक होटल से पुलिस ने बुधवार को एक संदिग्ध को उठाया है। 

 
विज्ञापन
suspect caught in kanpur and unnao before pm modi rally
डेमो पिक
सूत्रों के मुताबिक होटल में 15 दिन पहले एक युवक ने कमरा बुक किया था। तब से वहीं रह रहा था। वह दिन भर होटल में ही रहता था और सिर्फ रात में ही बाहर निकलता था। कई दिनों तक उसकी यह गतिविधियां देखने के बाद बुधवार दोपहर होटल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस संदिग्ध युवक को उठा लाई।  पुलिस ने उसके मोबाइल को भी अपने कब्जे में लिया है और मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई है। गुरुवार को एटीएस पूछताछ करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed