{"_id":"58be72544f1c1be417dc47ad","slug":"sadhana-gupta-sensational-statements","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुलायम की दूसरी पत्नी साधना के इन बयानों से ‘सपा में सनसनी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम की दूसरी पत्नी साधना के इन बयानों से ‘सपा में सनसनी’
Wed, 08 Mar 2017 12:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
साधना गुप्ता ने दिए बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता ने अपने बयान देकर यूपी की राजनीति में समाजवादी पार्टी के अंदर बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। साधना ने सोमवार को इटावा में कहा कि नेताजी ने राजनीति में नहीं आने दिया, बैकग्राउंड में काम करती हूं। मैं अपने बेटे प्रतीक को राजनीति में जरूर देखना चाहती हूं। साधना ने शिवपाल के साथ अन्याय और अपमान होनी की बात कहकर अखिलेश पर निशाना भी साधा।
मुलायम की दूसरी पत्नी साधना के इन बयानों से ‘सपा में सनसनी’
2 of 7
साधना गुप्ता ने दिए बयान
मुलायम सिंह की पत्नी साधना यादव चाहती हैं कि उनका बेटा प्रतीक राजनीति में आए और अखिलेश यादव फिर से सीएम बनें। साधना ने ये बात एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहीं। उन्होंने कहा कि अब मैं राजनीति में नहीं आना चाहती, लेकिन हां मैं चाहूंगी कि मेरा बेटा प्रतीक यादव राजनीति में आए। इससे पहले साधना ने कहा कि जब वक्त था तो नेता जी ने राजनीति में नहीं आने दिया। लेकिन मैं बैकग्राउंड में काम करती रही।
मुलायम की दूसरी पत्नी साधना के इन बयानों से ‘सपा में सनसनी’
3 of 7
साधना गुप्ता ने दिए बयान
साधना ने यह भी कहा कि उनका बहुत अपमान हुआ है। उन्होंने कहा अब हम पीछे नहीं हटेंगे, मेरा बहुत अपमान हुआ है। साधना के मुताबिक, अब वक्त बदल गया है और आपको अपने काम के बारे में बताना पड़ता है। मैं एक ऐसे परिवार में पली-बढ़ी जहां मेरे पिता कहते थे कि किसी को अच्छे काम का ढिंढोरा नहीं पीटना चाहिए, लेकिन अब वक्त बदल गया है। पार्टी पर नियंत्रण को लेकर छिड़े शीत युद्ध पर साधना कहती हैं कि परिवार में जो हुआ, उससे बुरा तो लगता ही है लेकिन मैं किसी को कुछ नहीं कहना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम की दूसरी पत्नी साधना के इन बयानों से ‘सपा में सनसनी’
4 of 7
साधना गुप्ता ने दिए बयान
साधना कहती हैं कि काश उनके पास पहले ताकत होती। उन्होंने कहा कि एक मुख्य सचिव का तबादला हुआ, लोगों ने कहा कि मैं उसके पीछे थी, ये बिल्कुल ही गलत बात है, हालांकि मैं सोचती हूं कि मैं उतनी ताकतवर होती। साधना मानती हैं कि शिवपाल यादव के साथ गलत हुआ। उन्होंने कहा कि उनका अपमान नहीं होना चाहिए था, उनकी गलती नहीं थी। शिवपाल ने नेताजी और पार्टी के लिए बहुत कुछ किया है।
विज्ञापन
मुलायम की दूसरी पत्नी साधना के इन बयानों से ‘सपा में सनसनी’
5 of 7
साधना गुप्ता ने दिए बयान
मुलायम को लेकर साधना ने कहा कि चाहे कुछ भी हो, किसी को नेताजी का अपमान नहीं करना चाहिए था, उन्होंने ही पार्टी बनाई और उसे सींचा था। यूपी ही नहीं पूरे भारत में समाजवादी पार्टी का दबदबा है। ये सभी जानते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।