{"_id":"57e8ced34f1c1bc70457490a","slug":"student-death-hi-tension-current-orai","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार गिरने से छात्र की मौत, लोगों ने ट्रेन रोक किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार गिरने से छात्र की मौत, लोगों ने ट्रेन रोक किया बवाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Sep 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत पर कार्रवाई न होने पर गुस्साए लोगों ने रोकी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद जालौन के उरई थाना क्षेत्र में हाईटेंशन तार से करंट लगने पर एक छात्र की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने छात्र की मौत पर साबरमती एक्सप्रेस को रोक जमकर बवाल किया। लोगों का कहना है कि जनपद जालौन में बीते तीन महीनों में 1 दर्जन घटनाएं हो चुकी लेकिन प्रशासन आंख मूंदे पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली से 2 किलोमीटर दूर रेलवे रोड से होकर कोचिंग लेने जा रहे ईशांत को सुबह पांच बजे अंधेरा होने के चलते सड़क पर टूट कर गिरा हाईटेंशन तार नजर नहीं आया। छात्र जैसे ही अपनी साइकिल लेकर तार के नंजदीक पहुंचा तो तेज धमाका हुआ और छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया, सुबह लड़के को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह अंधेरे में लूटपाट होने के डर से आगे बढ़ गया। जिससे वह सड़क पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

बिजली विभाग व पुलिस महकमे की लापरवाही आई सामने
रेलवे स्टेशन पर हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी बिजली विभाग व पुलिस महकमे को दी गई लेकिन दोनों जगहों से घंटो भर कोई नहीं पहुंचा। सुबह 5 बजे से 9 बजे तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। यह देख गुस्साए लोगों की भीड़ ने सड़कें और पास से गुजर रही रेल की आवाजाही बंद करवा दी।
ईशांत की मौत पर मां और बहन का रो रो कर बुरा हाल
छात्र की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर ईशांत की मां और बहन तुरंत वहां पहुंचे।लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात का जायजा लेने पहुंचे इलाके के सपा विधायक दया शंकर को भी उल्टे पांव दौड़ा दिया। हालात उस समय काबू में आए जब विद्युत विभाग के अफसर ने वहां पहुंचकर मतृक का मां को 2 लाख का चैक सौंपा।