बिकरू हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की लोकेशन अब कानपुर के आसपास मिली है। गोपाल सैनी के माती कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस शहर और आसपास के जिलों में डेरा जमाए हुए है। पुलिस को आशंका है कि ये आरोपी भी सरेंडर करने की फिराक में हैं।
{"_id":"5f27ac898ebc3e14495ece30","slug":"stf-start-search-fast-to-vikas-dubey-s-special-shooter-jiledar-and-shiva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के खास शूटर जिलेदार और शिव की तलाश एसटीएफ ने की तेज, कानपुर के आसपास मिल रही लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के खास शूटर जिलेदार और शिव की तलाश एसटीएफ ने की तेज, कानपुर के आसपास मिल रही लोकेशन
Mon, 03 Aug 2020 11:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
vikas dubey news
- फोटो : amar ujala
चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई को विकास ने अपने साथियों संग मिलकर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की बेहरमी से हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने दहशतगर्द विकास दुबे समेत उसके पांच साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया था।
vikas dubey news
- फोटो : अमर उजाला
विकास के भाई शिवम दुबे को एसटीएफ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नामजद आरोपी विष्णु पाल उर्फ जिलेदार, राम सिंह, रामू बाजपेई, हीरू दुबे, शिव तिवारी समेत आठ आरोपी फरार हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार हत्यारोपियों की लोकेशन शहर के आसपास के जिलों में मिली है। तलाश में पुलिस और एसटीएफ को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : अमर उजाला
फरार चल रहे आरोपितों में एसटीएफ और पुलिस विकास का भांजा शिव तिवारी और उसका दाहिना हाथ विष्णु पाल यादव उर्फ जिलेदार की तलाश तेज कर दी है। इसके साथ ही राजाराम उर्फ प्रेम कुमार, राम सिंह, रामू बाजपेई, हीरू दुबे, बउअन शुक्ला, शिवम दुबे और बाल गोविंद समेत अन्य फरार है। इन सभी आरोपियों की बिकरू कांड में मुख्य भूमिका सामने आई है।
विज्ञापन
vikas dubey news
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ और पुलिस भले ही सुराग नहीं लगा पा रही है, लेकिन फरार आरोपियों की लोकेशन कानपुर देहात, औरैया समेत अन्य जिलों में लगातार मिल रही है। एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्वत ने बताया कि बिकरू कांड को करीब एक महीने पूरे होने को हैं। अब सभी आरोपियों कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में हैं, लगातार इसके लिए प्रयासरत हैं।