फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्नौज: बयान के लिए तहसीलदार के स्वस्थ होने का इंतजार, खुफिया विभाग के सिपाही ने साधी चुप्पी

Sun, 12 Apr 2020 02:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Apr 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Statement waiting for the Tehsildar to recover, kannauj news
हमले के बाद चोट दिखाते सदर तहसीलदार अरविंद कुमार एवं पीला गमछा डाले भाजपा सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में सदर तहसीलदार पर उनके आवास में घुसकर सांसद और समर्थकों के हमला करने के मामले में बयान के लिए पुलिस को तहसलीदार के स्वस्थ होने का इंतजार है। आरोप है कि सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर उनके आवास में घुसकर हमला कर दिया गया था।
Statement waiting for the Tehsildar to recover, kannauj news
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद - फोटो : amar ujala
इस मामले में सदर कोतवाली में तहसीलदार की तहरीर पर सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, सौरभ कटियार, शिवेंद्र कुमार और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

 
Statement waiting for the Tehsildar to recover, kannauj news
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को जांच कर रहे सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को घायल तहसीलदार और लेखपालों की मेडिकल रिपोर्ट मिली है। तहसीलदार और लेखपालों के साथ ही घटना के वक्त मौजूद लोगों के बयान दर्ज होने हैं। बयान आरोपी पक्ष के खिलाफ हुए तो उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Statement waiting for the Tehsildar to recover, kannauj news
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद चोट दिखाते हुए - फोटो : amar ujala
सीओ सिटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आलाधिकारियों की निगरानी में विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Statement waiting for the Tehsildar to recover, kannauj news
सदमे से उबर नहीं पाए तहसीलदार और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला
खुफिया विभाग के सिपाही ने साधी चुप्पी
तहसीलदार पर हमले के दौरान तहसील में खुफिया विभाग का सिपाही सादे कपड़ों में मौजूद था। लोगों ने उसे भी पीट दिया था। सिपाही ने अधिकारियों से शिकायत की थी। अब चुप्पी साध ली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed