फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: सपा विधायक ने गंदे पानी में खड़े होकर 'कुछ किया ऐसा', हैरान रह गए नगर निगम के अधिकारी

Sat, 19 May 2018 06:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 May 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
SP MLA Amitabh Bajpai Protest against Dirty water
विधायक अमिताभ वाजपेयी
कानपुर के रजवी रोड में शनिवार को सपा विधायक ने गंदे पानी में खड़े होकर कुछ ऐसा कर दिया कि नगर निगम और जलकल विभाग के अफसर हैरान रह गए। विधायक अमिताभ वाजपेयी ने नगर निगम और जलकल विभाग के जोनल अभियंताओं को गंदे पानी में खड़ा किया। खुद भी पानी में खड़े होकर अफसरों को 24 घंटे में सीवर भराव से निजात दिलाने का अल्टीमेटम दिया। नारेबाजी करते हुए मांगपूरी न होने पर आंदोलन की धमकी दी गई।

 

SP MLA Amitabh Bajpai Protest against Dirty water
विधायक अमिताभ वाजपेयी
कानपुर के रजवी रोड में सीवर लाइनें बैकफ्लो होने से हीरामन का पुरवा फूल वाली गली, पेचबाग, भैसिया हाता आदि मोहल्लों में गंदा पानी सड़कों, गलियों और घरों में भर रहा है। इलाकाई लोगों की शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस है। क्षेत्रीय विधायक अमिताभ वाजपेयी ने बताया कि जलकल विभाग के अफसरों को यह समस्या बताई तो उन्होंने बताया कि डॉट नाला चोक होने की वजह से यह दिक्कत हो रही है। इसके विपरीत नगर निगम अफसरों ने समस्या हल करने के बजाय जलकल विभाग को जिम्मेदार बताया।
 
SP MLA Amitabh Bajpai Protest against Dirty water
विधायक अमिताभ वाजपेयी
इसी बीच रजमान शुरू होने से रोजेदारों को दिक्कत होने लगी। इससे आजिज आकर वे दोपहर में इलाकाई लोगों के साथ रजवी रोड में सादिक शाह बाबा की मजार के पास धरना दिया। वे नारेबाजी करते हुए नगर निगम और जलकल विभाग के अफसरों को कोस रहे थे। मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की धमकी भी दी गई। उधर, बवाल बढ़ता देख नगर निगम जोन-1 के प्रभारी अभियंता आरके सिंह और जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। विधायक दोनों अभियंताओं को गंदा पानी में ले गए और वहीं खड़ा कर समस्या बताई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
SP MLA Amitabh Bajpai Protest against Dirty water
विधायक अमिताभ वाजपेयी
प्रभारी अभियंता ने बताया कि रजवी रोड में 15 फीट गहरा डाट नाला किसी स्थान पर बंद हो गया है। 15 दिन से इसका पता लगाया जा रहा है। नाले में गंदा पानी भरा होने से दिक्कत हो रही है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द यह समस्या दूर की जाए। धरने में मोहम्मद सारिया, हाजी  जिया, बाबी एहसान, सलीम बेग, हाजी आफताब, नीरज सिंह, कासिफ सरताज आदि शामिल रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed