फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karnataka के सियासी ड्रामे पर अखिलेश का तंज, केंद्र की BJP सरकार से इस्तीफा मांग कही ये बातें

Sat, 19 May 2018 05:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 May 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about karnataka election and BJP government
अखिलेश यादव
कर्नाटक में चल रहे सियासी ड्रामे को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा तंज कसा। उन्होंने केंद्र में मौजूद भाजपा सरकार से भी इस्तीफा दिए जाने की मांग की है। अखिलेश का कहना है कि भारत की राजनीति में अभी भी ऐसे लोग बाकी हैं, जो उनकी तरह राजनीति को कारोबार नहीं मानते हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः आखिर क्या हुआ कर्नाटक में....
 
Akhilesh yadav statement about karnataka election and BJP government
अखिलेश यादव
विश्वासमत से पहले ही बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के साथ 15 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद कर्नाटक में शुरू हुआ सियासी ड्रामा खत्म हो गया है। 15 मई को आए चुनाव नतीजों के साथ बीजेपी कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनी लेकिन वो बहुमत का आंकड़ा छू नहीं सकी थी। कर्नाटक में  222 में से बीजेपी को 104 सीटों पर ही जीत मिली. लेकिन राज्यपाल वजूभाई वाला ने साधारण बहुमत से 8 सीटें कम होने के बावजूद बीजेपी के येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री की शपथ दिला दी थी। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का फैसला...
 
Akhilesh yadav statement about karnataka election and BJP government
अखिलेश यादव
राज्यपाल ने येदियुरप्पा को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का वक़्त दिया था  लेकिन इसके ख़िलाफ़ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया और आधी रात को इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसके बाद शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि येदियुरप्पा को 19 मई को शाम चार बजे ही बहुमत साबित करना होगा। इसके बाद राज्यपाल ने बीजेपी विधायक केजी बोपैया को कर्नाटक विधानसभा का प्रो-टेम स्पीकर बनाया लेकिन कांग्रेस इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ भी सुप्रीम कोर्ट गई। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने फ़ैसला दिया कि केजी बोपैया कर्नाटक विधानसभा के प्रो-टेम स्पीकर बने रहेंगे। 

आगे की स्लाड में पढ़ेंः क्या कहा है अखिलेश ने....
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about karnataka election and BJP government
अखिलेश यादव
आज का दिन भारतीय राजनीति में धनबल की जगह जनमत की जीत का दिन है. सबको खरीद लेने का दावा करने वालों को आज ये सबक मिल गया है कि अभी भी भारत की राजनीति में ऐसे लोग बाकी हैं, जो उनकी तरह राजनीति को कारोबार नहीं मानते हैं. नैतिक रूप से तो केंद्र की सरकार को भी इस्तीफ़ा दे देना चाहिए.
 


 
विज्ञापन
Akhilesh yadav statement about karnataka election and BJP government
अखिलेश यादव
इससे पहले अखिलेश ने एचडी देवेगौड़ा को उनके जन्मदिन की बधाई दी थी। अखिलेश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा था....
 
श्री एच. डी. देवेगौड़ा जी को मंगलमय, स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed