राजनीतिक लिहाज से बुधवार का दिन भाजपा के लिए सुखद रहा लेकिन ये अखिलेश के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। साइकिल की सवारी छोड़कर चौकीदार बनने की दौड़ ने अखिलेश की मुसीबतों में एक और इजाफा कर दिया है।
2 of 5
वीरेंद्र सिंह(पीला कुर्ता पहने खड़े) ने थामा भाजपा का दामन
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल की मौजूदगी में बुधवार को सपा नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया।
3 of 5
वीरेंद्र सिंह(पीला कुर्ता पहने खड़े) ने थामा भाजपा का दामन
- फोटो : अमर उजाला
संडीला तहसील क्षेत्र के मलेहरा में आयोजित सम्मेलन में संडीला के ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेद्र सिंह साइकिल की सवारी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल के आह्वान पर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। यहां जनसभा में नरेंद्र सिंह अटिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
4 of 5
वीरेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गत विधानसभा चुनाव में बिलग्राम मल्लावां क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे माधौगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा भाजपा में शामिल हो गए। अनुराग मिश्रा ने कहा कि नरेश अग्रवाल हमेशा ही प्रेरणाश्रोत रहे हैं और उनके आह्वान पर प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
5 of 5
अखिलेश यादव, वीरेंद्र सिंह
उन्होंने बड़ी संख्या में सभासदों और दूसरे दलों के पदाधिकारियों के भी भाजपा में शामिल होने का दावा किया।