फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश-माया की जोड़ी के सामने एक बड़ी चुनौती, यहां 'मोदी आंधी' में उड़ गए थे दोनों के लहराते परचम

Mon, 14 Jan 2019 09:29 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Jan 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
sp bsp alliance effect in bundelkhand
डेमो

विनर-रनर का फार्मूला चला तो सपा-बसपा गठबंधन के बाद बुंदेलखंड में दोनों को बराबरी की सीटें मिलेंगी। पिछले लोकसभा चुनाव (2014) में बुंदेलखंड की दो-दो सीटों पर सपा और बसपा के प्रत्याशी रनर (दूसरे नंबर) रहे थे। बुंदेलखंड को बसपा और सपा दोनों ही अपना गढ़ मानती है। करीब एक दशक की चुनावी तस्वीर ऐसी ही रही है। वर्ष 2014 के पूर्व यहां भाजपा की दाल नहीं गल पाई। 

sp bsp alliance effect in bundelkhand
डेमो
लोकसभा से लेकर विधानसभा, जिला पंचायत और स्थानीय निकायों में भी सपा-बसपा की ही वर्चस्व रहा है, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में चली मोदी और भाजपा की आंधी ने दोनों दलों के लहराते परचमों को उखाड़ फेंका। इसके बाद भी दोनों दल बुंदेलखंड में अपने को दूसरे स्थान पर स्थापित करने में कामयाब रहे। चारों सीटों पर दोनों के प्रत्याशी दो-दो सीटों पर रनर बने। 

 
sp bsp alliance effect in bundelkhand
डेमो
पिछले चुनावों में हमेशा एक-दूसरे की धुर विरोधी रही बसपा-सपा के अब एक साथ आ जाने से इसी वर्ष होने जा रहे लोकसभा के चुनाव के समीकरण बुंदेलखंड में बदले नजर आएंगे। माना जा रहा है कि दोनों के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला यह रहेगा कि जहां जिस पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नंबर पर (रनर) रहा है, वहां उसी को सीट सौंप दी जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sp bsp alliance effect in bundelkhand
डेमो
यही मानक अपनाया गया तो दोनों बराबरी के साझेदार बनेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में बांदा-चित्रकूट और जालौन-उरई सीटों पर बसपा दूसरे नंबर पर थी। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी और झांसी-ललितपुर सीट पर सपा रनर रही। चारों सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी।  


 
विज्ञापन
sp bsp alliance effect in bundelkhand
डेमो
पिछले लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड की चारों सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। बांदा-चित्रकूट से भैरो प्रसाद मिश्र, हमीरपुर-महोबा से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जालौन-उरई से भानु प्रताप सिंह वर्मा और झांसी-ललितपुर से उमा भारती विजयी हुई थीं। बांदा-चित्रकूट में भाजपा ने बसपा के आरके सिंह पटेल को 1,15,788 मतों से हराया था। हमीरपुर-महोबा में भाजपा ने सपा के विशंभर प्रसाद निषाद को 2,65,834 वोटों से पराजित किया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed