{"_id":"5c3b69b9bdec2273a3395d91","slug":"painful-road-accident-on-kanpur-allahabad-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसाः तस्वीरें बयां कर रही हैं वो मंजर जिसने सबको रुला दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसाः तस्वीरें बयां कर रही हैं वो मंजर जिसने सबको रुला दिया
Mon, 14 Jan 2019 09:28 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Jan 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार सुबह लगभग सवा 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कानपुर की ओर जा रहा सीमेंट लदा ट्रक टायर फटने से बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में आ रही फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस से भिड़ गया। जबरदस्त टक्कर में दोनों वाहन पलट गए। ठीक पीछे आ रही जिप्सी बस में जा घुसी। जिप्सी सवार राजस्थान के पांच लोग प्रयागराज कुंभ जा रहे थे। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला।
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में बस में सवार मां-बेटी समेत सात लोगों की जान चली गई। करीब 35 लोग घायल हुए हैं। कुल 27 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। मृतकों में चार फतेहपुर, दो कानपुर देहात और एक प्रयागराज के हैं।
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसे से दोनों लेन पर करीब तेरह किमी तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। बीच रास्तों से छोटे वाहनों को डायवर्ट किया गया। क्रेन व जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर करीब ढाई घंटे बाद यातायात बहाल कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीमेंट लदा ट्रक फतेहपुर से कानपुर की ओर जा रहा था। चौडगरा के मौहार गांव के पास अचानक ट्रक का अगला पहिया फट गया। बेकाबू ट्रक डेढ़ मीटर ऊंचे डिवाइडर को तोड़ता हुआ दूसरे लेन में आ रही रोडवेज बस से जा भिड़ा। बस कानपुर से सवारियां भरकर फतेहपुर आ रही थी। अचानक ट्रक आ जाने से बस चालक भी खुद पर नियंत्रण नहीं रख सका।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बस के ठीक पीछे चल रही जिप्सी भी बस में जा घुसी। जिप्सी में राजस्थान अजमेर के रहने वाले पांच लोग प्रयागराज कुंभ जा रहे थे। जिप्सी सवार सभी लोग घायल हो गए, लेकिन दो की हालत गंभीर है। इधर, हादसे में चीख-पुकार मचते ही मौहार गांव के युवकों की टोली मदद के लिए दौड़ पड़ी।