फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंगूठी और मंगलसूत्र देकर मंगवाया तमंचा, दो प्रेमियों की मदद से भाभी ने देवर को दी 'दर्दनाक मौत'

Sat, 19 May 2018 07:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 May 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
sister in law make plan to murder her brother in law
प्रेमी के साथ महिला को पकड़ने वाली पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव खेरा इटैली में युवक की हत्या की आरोपी उसकी भाभी व उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना को अंजाम देने के लिए तमंचा लाने वाला और गोली मारने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।



 
 
sister in law make plan to murder her brother in law
प्रेमी के साथ महिला को पकड़ने वाली पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सदर कोतवाली में एसपी नागेश्वर सिंह ने अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव खेरा इटैली में 19 अप्रैल को हुई घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि मृतक शिव कुमार उर्फ भूरे की हत्या के मामले में मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि अछल्दा थाना पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद  से घटना का खुलासा किया। जांच में पाया गया कि शिवकुमार की हत्या उसकी भाभी सुमिता उर्फ सुनीता पत्नी वीरपाल ने अपने दो प्रेमियों की मदद से कराई थी। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। साथ ही सुमिता और उसके प्रेमी ब्रजेश यादव पुत्र रघुराज यादव निवासी मढ़ा भवानी थाना अछल्दा को गिरफ्तार किया गया है।


 
sister in law make plan to murder her brother in law
पुलिस द्वारा बरामद किया गया हत्या में प्रयुक्त तमंचा  - फोटो : अमर उजाला
सुमिता ने ब्रजेश से हत्या के लिए कहा था लेकिन ब्रजेश ने सहयोग करने की बात कही और हत्या से इंकार करने पर सुमिता ने अपने दूसरे प्रेमी विपिन यादव पुत्र बलवीर सिंह से अंगूठी व मंगलसूत्र देकर तमंचा मंगवाया था। विपिन ने ही शिवकुमार को गोली मारी और तमंचा आंगन में फेंककर फरार हो गया था। विपिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। शीघ्र ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बताया कि घटना का खुलासा घटना के बाद और उससे कुछ दिनों पहले के दौरान ब्रजेश यादव, सुमिता और विपिन के बीच हुई मोबाइल फोन पर बातचीत के चलते ही खुलासा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sister in law make plan to murder her brother in law
डेमाे पिक
एसपी ने यह भी बताया कि हत्या की मुख्य वजह शिवकुमार सुमिता को आए दिन किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करता था। 26 जनवरी को पति के साथ मिलकर मारपीट की और उसे पूरी रात सर्दी में घर के बाहर ठिठुरने पर मजबूर किया था। बताया कि इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed