फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मस्ती भरी रात है, कानपुर वालों का भी साथ है...’

Thu, 28 Dec 2017 05:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 28 Dec 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
singer daler mehndi in kanpur
दलेर मेहंदी
नीली शेरवानी और पीली पगड़ी पहने मशहूर गायक दलेर मेहंदी ने जैसे ही स्टेज पर कदम रखा, दर्शकों ने उनका तालियों से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ‘दलेर मेहंदी ने मस्ती भरी रात है, कानपुर वालों का भी साथ है...’ गीत गाकर कार्यक्रम का आगाज किया।


 

रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग ब्लू वर्ल्ड

singer daler mehndi in kanpur
साॅन्ग इंज्वाय करती लड़क‌ियां
रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग ब्लू वर्ल्ड में बुधवार रात को दलेर मेहंदी ने हाई पावर म्यूजिक पर अपने गीतों से ऐसा समा बांधा कि लोग झूूमते नजर आए।  दलेर मेहंदी ने एक के बाद एक ऐसे गीत गाए कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

 

छोरा गंगा किनारे वाला

singer daler mehndi in kanpur
दलेर मेहंदी के साथ फैंस
दलेर ने छोरा गंगा किनारे वाला, पग घुंघरू बांध मीरा नाची... सावन में लग गई आग... दिल मेरा... लैला मैं लैला हर कोई चाहे मुझसे मिलना अकेला... गल्ला गूरियां... सौ तरह के रोग ले लूं इश्क का मर्ज क्या है... तुनक तुनक धुन ता रा रा... गाकर सभी का द‌िल जीत ल‌िया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डांस करते युवा

singer daler mehndi in kanpur
दलेर मेहंदी के फैंस
युवाओं के साथ-साथ ज्यादा उम्र के लोगों को भी डांस करने पर विवश कर दिया।  इससे पहले दलेर मेंहदी ने ब्लू वर्ल्ड पार्क में पंजाबी रेस्टोरेंट साहब का शुभारंभ किया। हास्य कलाकार राजन श्रीवास्तव ने अपने अंदाज में चुटकुले सुनाकर लोगों को खूब हंसाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed