फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ममता बनर्जी पर शिवराज का हमला, गठबंधन पर बोले- बारात सजी घोड़ी है पर दूल्हा नदारद

Mon, 04 Feb 2019 08:31 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Feb 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chauhan statement on mamta banerjee
डेमो पिक
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यूपी के हरदोई जिले में पांच लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान शिवराज सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमले किए। शिवराज ने आक्रामक तेवर अख्तियार करते हुए कई तंज भी कसे।
shivraj singh chauhan statement on mamta banerjee
डेमो पिक
शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि पांव में चक्कर, मुह में शक्कर, सीने में आग व माथे पर रखें बर्फ। शिवराज के इस मंत्र को सुनकर सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो उठे।

 
shivraj singh chauhan statement on mamta banerjee
डेमो पिक
इसके बाद शिवराज ने विपक्ष पर एक के बाद एक कई हमले किए। चौहान ने सपा बसपा गठबंधन को स्वार्थों का गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन देश को तबाह कर देगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivraj singh chauhan statement on mamta banerjee
डेमो पिक
पश्चिम बंगाल में बीती रात सीबीआई और पुलिस के बीच हुई घटना पर शिवराज ने ममता बनर्जी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दीदी धरने पर बैठकर संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं।
 
विज्ञापन
shivraj singh chauhan statement on mamta banerjee
डेमो पिक
चौहान ने कहा कि भाजपा का सेनापति कौन है ये तो जगजाहिर है। उन्होंने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की बारात सजी घोड़ी तो है लेकिन दूल्हे का पता तक नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed