{"_id":"5c5833bbbdec220f12209102","slug":"shivraj-singh-chauhan-statement-on-mamta-banerjee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी पर शिवराज का हमला, गठबंधन पर बोले- बारात सजी घोड़ी है पर दूल्हा नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता बनर्जी पर शिवराज का हमला, गठबंधन पर बोले- बारात सजी घोड़ी है पर दूल्हा नदारद
Mon, 04 Feb 2019 08:31 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 Feb 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यूपी के हरदोई जिले में पांच लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान शिवराज सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमले किए। शिवराज ने आक्रामक तेवर अख्तियार करते हुए कई तंज भी कसे।
डेमो पिक
शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि पांव में चक्कर, मुह में शक्कर, सीने में आग व माथे पर रखें बर्फ। शिवराज के इस मंत्र को सुनकर सभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हो उठे।
डेमो पिक
इसके बाद शिवराज ने विपक्ष पर एक के बाद एक कई हमले किए। चौहान ने सपा बसपा गठबंधन को स्वार्थों का गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन देश को तबाह कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
पश्चिम बंगाल में बीती रात सीबीआई और पुलिस के बीच हुई घटना पर शिवराज ने ममता बनर्जी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दीदी धरने पर बैठकर संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
चौहान ने कहा कि भाजपा का सेनापति कौन है ये तो जगजाहिर है। उन्होंने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की बारात सजी घोड़ी तो है लेकिन दूल्हे का पता तक नहीं।