फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए शिवराज ने गठबंधन पर तंज कसते हुए क्यों किया 'घोड़ी का जिक्र'

Tue, 05 Feb 2019 08:06 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Feb 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
shivraj singh chauhan statement on mamta banerjee and akhiesh mayawati
डेमो पिक
यूपी में हरदोई जिले के गांधी मैदान में सोमवार को आयोजित पांच लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर संयोजकों की बैठक में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। पश्चिम बंगाल में हुए घटनाक्रम पर ममता बनर्जी का नाम लिए बिना कहा कि दीदी धरने पर बैठकर संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी नहीं है तो उसे जांच से नहीं डरना चाहिए।
shivraj singh chauhan statement on mamta banerjee and akhiesh mayawati
डेमो पिक
हरदोई, मिश्रिख, सीतापुर, लखीमपुर और धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के लगभग तीन हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संविधान से बढ़कर कुछ भी नहीं। पश्चिम बंगाल में दीदी लोकतंत्र को तार-तार कर रही हैं। विभिन्न जांच एजेंसियों द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में जांच तेज किए जाने पर शिवराज चौहान ने कहा कि अगर कोई गलत नहीं है, तो उसे जांच से डरना नहीं चाहिए।
shivraj singh chauhan statement on mamta banerjee and akhiesh mayawati
डेमो पिक
शिवराज चौहान ने कहा कि विपक्ष डरा हुआ है। विपक्षी गठबंधन को ठगबंधन कहते हुए उन्होंने कहा कि स्वार्थों का गठबंधन है और यह भारत को तबाह कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
shivraj singh chauhan statement on mamta banerjee and akhiesh mayawati
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि चुनावी रण में सबको पता है कि हमारा सेनापति कौन है, लेकिन विपक्ष के पास कोई नाम नहीं है।
विज्ञापन
shivraj singh chauhan statement on mamta banerjee and akhiesh mayawati
डेमो पिक
व्यंग कसते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चुनावी बारात सजी है, घोड़ी भी तैयार है, लेकिन विपक्ष के दूल्हे का कोई पता नहीं है। विपक्षी दलों की नीति और नियत अलग-अलग है लेकिन मोदी को हराने के लिए गठबंधन किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed