फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शिवपाल ने कहा- मुख्यमंत्री तो ईमानदार हैं, मगर अफसर भ्रष्ट, 'और... ये भी बोले'

Mon, 09 Jul 2018 07:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 09 Jul 2018 07:39 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav said chief minister is honest but officers are corrupt
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवपाल यादव
इटावा जिले के जसवंतनगर में सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो ईमानदार हैं, मगर उनके अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्ट हैं। इसके चलते प्रदेश की जनता परेशान है। शिक्षा का स्तर भी काफी गिर गया है। रविवार को ग्राम सिसहाट मोड़ स्थित राधा गोविंद स्कूल के उद्घाटन समारोह में सपा नेता ने ये बातें कहीं।


 
shivpal yadav said chief minister is honest but officers are corrupt
शिवपाल यादव
उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिक तथा जूनियर स्कूलों पर खर्चा तो बहुत कर रही है, लेकिन शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं पहुंच रहे हैं। बच्चों की उपस्थिति भी कम होती जा रही है।

 
shivpal yadav said chief minister is honest but officers are corrupt
शिवपाल यादव
शिवपाल ने कहा कि तहसीलों में जहां लेखपाल साइकिलों पर आते थे अब वे चार पहिया गाड़ी पर चल रहे हैं। दलाली के मामले में तहसीलें बहुत आगे हैं। प्रदेश में बिजली की व्यवस्था खराब है। किसान तथा व्यापारी परेशान हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadav said chief minister is honest but officers are corrupt
शिवपाल यादव
उन्होने कहा कि थाने दलाली के अड्डे बने हैं। बिना रिश्वत कोई काम नहीं होता है। स्कूल के प्रबंधक गनेश यादव तथा श्याम मोहन गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि बच्चों को शिक्षित बनाने में दिलचस्पी बढ़ाएं। बच्चों को अच्छी शिक्षा तथा अच्छे संस्कार देना उनकी प्राथमिकता होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed