फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल के तीखे तेवरों ने मचा दी खलबली, जानिए क्या कहना है सपाईयों का

Fri, 31 Aug 2018 09:00 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 31 Aug 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Shivpal yadav's new party and samajwadi party leaders statement
शिवपाल सिंह यादव
समाजवादी पार्टी में शिवपाल सिंह के तीखे तेवरों ने एक बार फिर उरई (जालौन) के दिग्गज सपा नेताओं में खलबली मचा दी है। माना जा रहा है कि भले ही लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा का गठबंधन हो जाए, लेकिन सपा की चुनौती कम होने वाली नहीं है। यदि सीट बसपा के खाते में आई तो भी शिवपाल गुट का प्रत्याशी मैदान में नजर आएगा और यदि सीट सपा को मिली तब तो लड़ाई और भी तगड़ी हो सकती है। सपाई ही दो धड़ों में बंटे नजर आ सकते हैं। फिलहाल पार्टी से जुड़े कुछ दिग्गज सपाई शिवपाल ही नहीं बल्कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह की गतिविधि पर भी अपनी नजरें गढ़ाए हैं।  

 
Shivpal yadav's new party and samajwadi party leaders statement
शिवपाल सिंह यादव
बता दें कि बीते जिला पंचायत के चुनाव से ही समाजवादी पार्टी जिले में भीतरघात से जूझ रही है। जिस कारण सपा दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। हालात ये हैं कि कुछ दिग्गज सपाइयों ने तो पार्टी ही छोड़ दी और दूसरे दलों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। बाकी जो बड़े नेता रह गए हैं, वे भी मंथन की स्थिति से गुजर रहे थे, ऐसे में शिवपाल ने भी पार्टी छोड़कर उन नेताओं की सक्रियता को एक बार फिर तेज कर दिया है।
Shivpal yadav's new party and samajwadi party leaders statement
शिवपाल सिंह यादव
अखिलेश गुट से अलग ये नेता लखनऊ से दिल्ली और इटावा से मैनपुरी तक फोन मिलाकर पल-पल की जानकारी बटोर रहे हैं। कुछ युवा सपाई तो अभी तक शिवपाल का जन्मदिन तक मनाते रहे हैं, उनके सामने भी फैसले की घड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivpal yadav's new party and samajwadi party leaders statement
शिवपाल सिंह यादव
उस पर पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं का कहना है कि उनकी राजनीति मुलायम सिंह की देन है, इसलिए वे अपना फैसला नेता जी का रुख देखने के बाद ही करेंगे। लिहाजा जल्द ही जिले की सपा में कोई नया करिश्मा भी दिख सकता है, जो कि आने वाले लोकसभा चुनाव पर भी असर डाल सकता है।
विज्ञापन
Shivpal yadav's new party and samajwadi party leaders statement
शिवपाल सिंह यादव
हालांकि पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी का कहना है कि अधिकांश लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हैं तो वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नन्हू राजा के मुताबिक, जो नेता अभी भी पार्टी से दूरी बनाए हुए हैं, वे भी चुनाव का वक्त आते आते समाजवादी झंडे के नीचे ही खड़े नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed