फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर से अल्लाह के दरः कुछ इस अंदाज में दिखे शिवपाल, बयान के केंद्र में 'मुलायम मोह' के साथ ये भी

Sat, 30 Mar 2019 06:17 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Mar 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav for nomination in lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव
तीसरे चरण में फिरोजाबाद सीट पर नामांकन चल रहा है। शनिवार को लाल चुनरिया ओढ़कर प्रगतिशील समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह नामांकन के लिए निकले। उनके साथ उनकी पत्नी सरला यादव भी मौजूद रहीं। सुबह चौगुर्जी के आवास पर शिवपाल सिंह ने महंत के माध्यम से पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाहर निकलते वक्त लाल चुनरी ओढ़ ली। 


आगे की स्लाइड में पढ़िए- मुलायम सिंह यादव के बारे में कुछ ऐसा बोले शिवपाल
shivpal yadav for nomination in lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव
मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद से हमारी पार्टी विजय प्राप्त करेगी। उत्तर प्रदेश में अच्छी सीटें लाएगी।
shivpal yadav for nomination in lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने दावा किया कि फिरोजाबाद की जनता ने हमारे पक्ष में समर्थन में दे दिया है। हमारा यह चुनाव जनता लड़ रही है। वहां कोई मुकाबला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadav for nomination in lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी 42 सीटें घोषित की हैं। दावा किया कि 50 दलों ने हमें समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि हमने नेताजी का सम्मान हमेशा किया है और करेंगे। नेताजी के समर्थक हैं और नेताजी को जिताएंगे।
विज्ञापन
shivpal yadav for nomination in lok sabha elections 2019
शिवपाल सिंह यादव
इससे पहले शिवपाल ने एक ट्विट में लिखा- फिरोजाबाद की जनता के आशीर्वाद,स्नेह व आकांक्षा को सर माथे पर रख आज 30 मार्च, 2019 को दोपहर 11 बजे फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र से नामांकन करने जा रहा हूं। फिरोजाबाद के जनमानस से मिले प्रेम व विश्वास के लिए मैं आजीवन आभारी रहूंगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस विश्वास पर खरा उतरूं।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed