प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे का बड़ा नाम "शिवपाल सिंह यादव"। पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच चाचा के नाम से पुकारे जाने वाले शिवपाल का जन्म बसंत पंचमी के दिन 6 अप्रैल 1955 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था।
शिवपाल सिंह यादव का विवाह 23 मई 1981 को हुआ। इनकी पत्नी का नाम सरला यादव है। शिवपाल सिंह यादव की एक पुत्री डाॅ० अनुभा यादव तथा एक पुत्र आदित्य यादव है।
शिवपाल के पिता स्वर्गीय सुधर सिंह किसान थे और माता स्वर्गीय मूर्ती देवी एक गृहणी थी। अब बताते हैं आपको शिवपाल के राजनीतिक कैरियर और बड़े भाई मुलायम के प्रति प्रेम और समर्पण के बारे में...
वैसे तो वर्तमान राजनीति में शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी में हासिए पर चल रहे हैं लेकिन लोगों का कहना है कि शिवपाल अपने बड़े भाई मुलायम के बेहद करीब हैं वो नेता जी के आदेश के बिना कोई कार्य नहीं करते हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कहते हैं कि पार्टी को खड़ा करने में मुलायम सिंह यादव के बाद अगर किसी का हांथ आता है तो शिवपाल सिंह यादव का।