फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल ने सपा के खिलाफ दिखाए कड़े तेवर, महागठबंधन और हिस्सेदारी को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Fri, 26 Oct 2018 12:19 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 26 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shivpal has shown this strong statement about samajwadi party
डेमो पिक

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुुखिया शिवपाल सिंह यादव ने सपा के खिलाफ जमकर तेवर दिखाए। उरई जिला पंचायत भवन में उन्होंने कहा कि पहली बात तो 2019 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन होने वाला नहीं है, यदि होता भी है तो वह कहेंगे कि उनकी पार्टी को इसमें शामिल किया जाए, लेकिन शर्त यही होगी कि भागीदारी (सीटें) पूरी मिले। पार्टी पर नेता जी (मुलायम सिंह यादव) के रुख पर बोले कि सबकुछ उन्हीं की मर्जी और अनुमति से हुआ है।

 

Shivpal has shown this strong statement about samajwadi party
डेमो पिक
यह बात और है कि जबसे उन्होंने सपा छोड़कर अपनी पार्टी खड़ी की है, तबसे जरूर सपा में नेताजी का सम्मान होना शुरू हो गया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि आज देश और प्रदेश सभी जगह लोग महंगाई की मार से पीड़ित हैं। नोटबंदी और जीएसटी ने कारोबारियों की कमर ही तोड़ दी है। बिना नाम लिए सपा के दिग्गज नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार चुनाव में यदि गठबंधन के बीच कुछ लोग आड़े न आए होते तो आज शायद देश की तस्वीर ही दूसरी होती। सपा के वही लोग आज भी महागठबंधन नहीं होने दे रहे हैं।
 
Shivpal has shown this strong statement about samajwadi party
डेमो पिक
तीन राज्यों के चुनाव होने वाले हैं, लगता नहीं है कि भाजपा के खिलाफ महागठबंधन हो पाएगा। वह जरूर चाहते हैं कि महागठबंधन हो और प्रगतिशील पार्टी को भी उसके हिस्से का शेयर मिले। सपा के वे लोग जिन्होंने कभी भाजपा के खिलाफ मुंह तक नहीं खोला, अब उन्हें भाजपा का एजेंट बता रहे हैं। रही बात उन्हें प्रदेश सरकार से मिले सरकारी बंगले की, तो वह वरिष्ठ विधायक और दो बार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, जिससे उन्हें बंगला मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivpal has shown this strong statement about samajwadi party
डेमो पिक
परिवार से अलग होकर पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने 40 साल दिए हैं समाजवादी परिवार को, फिर भी उनका सम्मान नहीं हो रहा था। उन्हें किसी बैठक में नहीं बुलाया जाता था। सिर्फ चापलूसों की बात पर ही ध्यान दिया जाता था। यही हाल उन परिवारों का भी जिन्होंने सपा की साख के लिए अपना सब कुछ लगा दिया लेकिन पार्टी में उनके मान सम्मान को भी नजरअंदाज किया जा रहा था। आज सभी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
Shivpal has shown this strong statement about samajwadi party
डेमो पिक
अमर सिंह की टिप्पणी को लेकर कहा कि उनके बारे में कुछ न कहलाए तो ही बेहतर रहेगा। रही बात नेताजी की तो कई बार कह चुके हैं कि उनकी अनुमति लेकर ही पार्टी बनाई है। इस मौके पर झांसी मंडल के प्रभारी चौधरी विष्णुपाल सिंह नन्हू राजा, जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाह, शिवपाल फैंस एसोसिएशन के दीपू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed