{"_id":"5c4fdbd4bdec224e0121d1f5","slug":"shani-pradosh-fast-is-more-fruitful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनि प्रदोष दो फरवरी को, इस दिन व्रत अधिक फलदायी, ये गलतियां दुर्भाग्य को देंगी न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनि प्रदोष दो फरवरी को, इस दिन व्रत अधिक फलदायी, ये गलतियां दुर्भाग्य को देंगी न्यौता
Wed, 30 Jan 2019 12:32 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल का पहला शनि प्रदोष दो फरवरी को है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शुरू किया गया व्रत, पूजन या जाप अत्यधिक फलदायी होता है। यह भी मान्यता है कि साढ़ेसाती से ग्रसित लोग यदि शनि प्रदोष के दिन छाया दान करके रुद्राभिषेक करवाएं तो लाभ मिलता है। इस साल दो ही शनि प्रदोष हैं। दूसरा और आखिरी नौ नवंबर को है।
डेमो पिक
आचार्य आदित्य पांडेय और आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदोष तिथि के स्वामी भगवान शिव हैं और शनि देव के भी आराध्य देव भगवान शिव हैं। ऐसे में शनि ग्रह संबंधी कोई जाप, पूजन या शिवजी संबंधित कोई भी जाप, पूजन या व्रत शनि प्रदोष के दिन शुरू किया जाता है तो उसका फल जीवन पर्यंत मिलता है।
डेमो पिक
धर्म सिंधु के अनुसार शनि प्रदोष सोम प्रदोष के समान ही शक्तिशाली माना गया है। यदि श्रावण मास में इसका सहयोग हो जाए तो यह सर्वाधिक लाभप्रद होता है। शनि प्रदोष के दिन काले तिल, काली उड़द या शमी पत्र भगवान शिवजी पर अर्पित करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
ऐसे करें पूजन
- सबसे पहले भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक करें
- इसके बाद काले तिल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं
- दीपक जलाते ही प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें
- कथा समाप्त होने के बाद भगवान शिव की आरती करें
- रात में व्रत का पारण करें

प्रदोष व्रत देता है लंबी आयु
ऐसी मान्यता है कि प्रदोषकाल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं और इस पावन तिथि पर भगवान शिव की पूजा की जाए तो वे बहुत जल्द प्रसन्न होकर भक्तों को सुख-समृद्धि का वरदान देते हैं। धर्म और मोक्ष से जोड़ने वाले अर्थ और काम से मुक्त करने वाले इस व्रत को धार्मिक शास्त्रों में अरोग्य और लंबी आयु देने वाला माना गया है।