{"_id":"5c509539bdec227389634e08","slug":"illegal-mining-case-victim-sp-mlc-ramesh-mishra-money-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'खनन का खेल' सपा के एमएलसी रमेश ने खनन की अवैध कमाई ऐसी जगह लगाई, जांच के बाद उड़े CBI के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'खनन का खेल' सपा के एमएलसी रमेश ने खनन की अवैध कमाई ऐसी जगह लगाई, जांच के बाद उड़े CBI के होश
हमीरपुर के खनन घोटाले में फंसे सपा के एमएलसी रमेश मिश्रा और उनके भाई दिनेश मिश्रा ने अरबों की अवैध कमाई की है। इस कमाई को दोनों भाइयों ने फिल्म फाइनेंस, प्रापर्टी, सोना के साथ ही स्टोन क्रसर में लगाया है। दोनों भाइयों का अंदेशा था कि कभी भी जांच एजेंसियां खनन मामले में जांच कर सकती है, इसलिए अधिकांश धंधे दूसरों के नाम पर कर रहे थे। सीबीआई की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है।
2 of 5
डेमो पिक
इसके कुछ सबूत भी सीबीआई के हाथ लगे हैं। सीबीआई सूत्रों का कहना है कि हाथ लगे सबूतों के आधार पर सोमवार को एमएलसी को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया गया था, लेकिन वे प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। एमएलसी रमेश मिश्रा और उसके भाई दिनेश किदवई नगर के ब्लॉक में रहते हैं। दोनों भाइयों का नाम हमीरपुर में मौरंग के अवैध खनन में सामने आया था।
3 of 5
डेमो पिक
पिछले दिनों सीबीआई ने दोनों भाइयों के घरों को खंगाला था। टीम ने दोनों के घरों और एमएलसी के हमीरपुर स्थित दफ्तर व घर की भी छानबीन की थी। सीबीआई ने हमीरपुर की तत्कालीन डीएम बी चंद्रकला, एमएलसी व उनके भाई समेत कई लोगों के खिलाफ वहां रिपोर्ट कराई थी। सीबीआई अफसरों ने सभी आरोपियों और उनके परिजनों को पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय, लखनऊ में तलब किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो पिक
उनके वकील ने अफसरों को बताया था कि रमेश मिश्रा विधान पषिद की बैठक में गए हैं। इसलिए निदेशालय नहीं पहुंच सके हैं। हालांकि रमेश मिश्रा के मुनीम समेत कई लोग लखनऊ पहुंचे थे। इनसे पूछताछ भी हुई। रमेश मिश्रा और उनसे जुड़े काकादेव इलाके में रहने वाले एक परिवार ने शहर के दक्षिणी इलाके में करोड़ों की जमीन खरीद रखी है।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो पिक
एमएलसी रमेश मौदाहा के इमलिया गांव का रहने वाला है। पिता कुंवर बहादुर मिश्रा शिक्षक थे, जो बाद में मौदाहा से विधायक चुने गए थे। चार भाइयों में रमेश सबसे छोटा है। बड़े भाई खेती-बाड़ी करते हैं। उनसे छोटा दिनेश रमेश के साथ कारोबार करता है। एमएलसी रमेश मिश्रा सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति का करीबी था। इसी के चलते अवैध खनन के सिंडिकेट में शामिल हो गया था। मामला तत्कालीन सपा सरकार में भी उछला था, लेकिन सत्ता के दबाव में दब गया था। भाजपा सरकार के आने के बाद सीबीआई सक्रिय हुई और पूरा मामला खुल गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।