फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात साल के बेटे को मौत की नींद सुला पिता बोला- सांसारिक ठोकरों से बेटे को मुक्ति दे दी, अब शांति से रहेगा

Tue, 01 Dec 2020 09:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 01 Dec 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
seven-year-old son was put to death, the father said - Liberated son from worldly stumbles, now will be at peace
बेटे का हत्यारा अलंकार श्रीवास्तव, मृतक रुशांक - फोटो : amar ujala
रुशांक हत्याकांड में आरोपी पिता अलंकार श्रीवास्तव की बातें सुन पुलिस, मजिस्ट्रेट और जेल अफसर हैरान हैं। जब भी किसी ने सवाल किया कि बेटे को क्यों मारा? तो उसने बड़े ही सधे तरीके से बोला, सांसारिक ठोकरों से बेटे को मुक्ति दिला दी है। अब शांति से रहेगा। ये बात सुनकर हर कोई दंग रह गया। 


 
seven-year-old son was put to death, the father said - Liberated son from worldly stumbles, now will be at peace
रूशांक हत्याकांड- हाथ जोड़े बैठी रूशांक की मां - फोटो : amar ujala
पुलिस सूत्रों के अनुसार इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद वो अपने जीवन में कई मामलों में नाकाम हुआ है। जिससे उसको अथाह कष्ट हुआ। जिसकी वजह से वो मानसिक तनाव में आ गया। उसको ये लग रहा था कि भविष्य में उसका बेटा भी यही कष्ट झेलेगा। यही सनक उसके दिल और दिमाग में चढ़ गई। जिस वजह से उसने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। वहीं उसके किसी तंत्र-मंत्र के जाल में फंसने की भी आशंका जताई जा रही है। 

 
seven-year-old son was put to death, the father said - Liberated son from worldly stumbles, now will be at peace
रूशांक की बहनें - फोटो : amar ujala
खंगाली जाएगी सीडीआर, साजिश होगी तो उठेगा पर्दा
कई साल पहले बर्रा में एक युवती के खुदकुशी करने के बाद उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकालने पर एक तांत्रिक का नंबर मिला था। मामले में खुलासा हुआ कि युवती तांत्रिक के जाल में फंसी हुई थी। तांत्रिक ने उससे कहा कि फांसी लगा लो, इससे वो नहीं बल्कि उसकी सौतन मर जाएगी। इस तरह उस घटना को अंजाम दिया गया। अत: पुलिस अलंकार के नंबर की सीडीआर खंगाल रही है। एसपी पश्चिम ने बताया कि अगर कुछ संदिग्ध मिलता है तो उसकी विस्तार से जांच होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
seven-year-old son was put to death, the father said - Liberated son from worldly stumbles, now will be at peace
थाने में रूशांक की मां - फोटो : amar ujala
एकांत में पहुंचा अलंकार, हुआ मेडिकल
अलंकार ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, इससे खतरा है कि वो किसी और को शिकार न बना ले। इसलिए उसको अस्थायी जेल में बिल्कुल अलग रखा गया है। जेल प्रशासन ने मेडिकल कराया है। एसपी ने बताया कि जेल प्रशासन से समन्वय बैठाकर आरोपी का इलाज सोमवार से शुरू कराया जाएगा।  

 
विज्ञापन
seven-year-old son was put to death, the father said - Liberated son from worldly stumbles, now will be at peace
घटना के बाद रूशांक की बहने और दादी - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक अलंकार कोई नशा नहीं करता है। शिक्षित है, अचानक ऐसी वारदात को अंजाम कैसे दिया। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि अलंकार ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करता था। खासकर पिछले आठ-दस माह से ज्यादातर गुमसुम रहता था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed