फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख कुल्हाड़ी से काटा, प्रेमिका की मौत, प्रेमी ने भी तोड़ा दम

Tue, 07 Jan 2020 01:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Jan 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Seeing daughter in offensive condition with lover,  cut with axe
प्रेमी युगल को पहले रस्सी से बांधकर मारा फिर कुल्हाड़ी से काटा - फोटो : अमर उजाला
इटावा के वैदपुरा गांव में तीन दिन पहले प्रेमी युगल को कुल्हाड़ी से काटे जाने के मामले में घायल प्रेमी अवधेश यादव ने सोमवार सुबह सैफई पीजीआई के आईसीयू में दम तोड़ दिया। वहीं आरोपी पिता ने पुलिस और कोर्ट के सामने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है। ऊसराहार थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि सीजेएम कोर्ट में पेश करने पर आरोपी पिता फफक कर रो पड़ा। उसने साफ तौर पर कहा कि उसे बेटी की हत्या करने का कोई मलाल नहीं है। सहनशीलता जवाब दे गई थी, लिहाजा उसने ऐसा कदम उठाया।


 
Seeing daughter in offensive condition with lover,  cut with axe
अस्पताल में भर्ती प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के वैदपुरा गांव में गत शुक्रवार को घटी इस लोमहर्षक घटना को लेकर ग्रामीण अब दबी जुबान से प्रेमी युगल की चर्चा कर रहे हैं। मृतका पूजा और अवधेश के बीच महज छह महीने में प्यार परवान चढ़ा था। दोनों एक दूसरे से जुदा होने को तैयार न थे। पूजा के परिजनों को पांच महीने पहले ही इसकी भनक लग चुकी थी। अवधेश के घरवालों से भी शिकायत की गई थी। इसके बाद भी दोनों के बीच दूरियां कम नहीं हुईं।

 
Seeing daughter in offensive condition with lover,  cut with axe
घटना स्थल पर पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के 15 दिन पहले पूजा और अवधेश को एक खेत में मिलते हुए लड़की के घरवालों ने देख लिया था। अवधेश के बड़े भाई सुखवीर को फोन से चेतावनी भी दी गई थी कि वह अपने भाई को समझा ले। गत शुक्रवार को हुई घटना बीते महीनों में पैदा हुए गुस्से का परिणाम माना जा रहा है। गत शुक्रवार को प्रधान के बंद मकान में पूजा और अवधेश दो बार मिलने पहुंचे थे। दूसरी बार मिलने पहुंची पूजा, अवधेश के लिए घर से कटोरी में दही लेकर आई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Seeing daughter in offensive condition with lover,  cut with axe
घटना के बाद मौके पर पड़ी चप्पल - फोटो : अमर उजाला
तभी पूजा के पिता एवं भाइयों ने दोनों को पकड़ लिया। बताया जा रहा कि परिजनों ने पहले अपनी ही लड़की को बंद मकान के बाहर गली में पीटना शुरू किया तो अवधेश बचाने के लिए सामने आ गया। इससे गुस्साए परिजनों ने अवधेश को पीटना शुरू कर दिया। इसे देखकर पूजा उसे बचाने लगी। इसे परिजन बर्दाश्त नहीं कर पाए और पहले पूजा को ही कुल्हाड़ी के वार से काट दिया। अवधेश को मरणासन्न कर दिया।

 
विज्ञापन
Seeing daughter in offensive condition with lover,  cut with axe
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गत शनिवार को आरोपी पिता गिरीश यादव और पुत्र को जब थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने गिरफ्तार करके बेटी को मारने का कारण पूछा तो गिरीश यादव ने उन्हें बताया कि बेटी ने उसे समाज में नीचा दिखाया था। उसकी सारी सहनशीलता खत्म हो गई थी और उसने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पिता ने सीजेएम के समक्ष बेटी की हत्या करना स्वीकार भी किया है। उधर, गंभीर रूप से घायल अवधेश अभी भी सैफई के आईसीयू में भर्ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed