फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुड़वा बच्चों की हत्या से आहत सुरक्षाकर्मी ने चुनी मौत, जबतक जिस्म में रही जान करता रहा ये मांग

Sat, 02 Mar 2019 09:33 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Mar 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
security guards committed suicide being upset by murder of twins
डेमो पिक
चित्रकूट जिले में जानकीकुंड के रघुवीर मंदिर में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी सदर कोतवाली के कोलगदिहया निवासी श्रीराम ने ड्यूटी के दौरान अचानक छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छलांग लगाने के पूर्व उसने जुड़वा बच्चों के हत्यारों को फांसी दो व भारत माता की जय के नारे भी लगाए थे।
security guards committed suicide being upset by murder of twins
डेमो पिक
शनिवार की देर शाम को नयागांव मप्र थानाक्षेत्र के जानकीकुंड में स्थित रघुवीर मंदिर में 10 साल से अधिक समय से तैनात प्राइवेट सुरक्षाकर्मी श्रीराम ने अचानक मंदिर की छत पर जाकर छलांग लगा दी। अंधेरा होने के कारण छत पर और कौन मौजूद था यह तो कोई नहीं देख पाया लेकिन उसके चिल्लाने के बाद जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर कई लोग वहां पहुंचे।
security guards committed suicide being upset by murder of twins
डेमो पिक
लहूलुहान और बेहोशी की हालत में जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के पीछे कारण की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
security guards committed suicide being upset by murder of twins
डेमो पिक
नारे लगाने के कारण यह माना जा रहा है कि हाल ही में इस क्षेत्र से अपहृत जुड़वा बच्चों की हत्या से वह विचलित था।
विज्ञापन
security guards committed suicide being upset by murder of twins
डेमो पिक
गौरतलब है कि जुड़वा बच्चों के अपहरण से लेकर हत्या तक के मामले में मास्टर मांइड पदमकांत शुक्ला के पिता रामकरण इसी मंदिर के पुजारी थे। जिन्हें चार दिन पहले नौकरी से निकाला गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed