{"_id":"5c7a8535bdec224c974d2015","slug":"husband-brutally-murdered-his-wife-by-electric-shock-in-auraiya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई के सोते ही बहन पर जीजा ने ढाए कहर, लाश के पास पड़े बिजली के तार बहुत कुछ कह रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के सोते ही बहन पर जीजा ने ढाए कहर, लाश के पास पड़े बिजली के तार बहुत कुछ कह रहे थे
Sat, 02 Mar 2019 06:59 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 02 Mar 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
मामूली कहासुनी में पति ने पत्नी को करंट लगाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। बहन के साथ रह रहे भाई ने पिता को जानकारी दी और पुलिस को बताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे हत्या मान रही है। पिता ने तहरीर में बेटी को करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना यूपी के औरैया जिले की है।
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
रुरुगंज चौकी क्षेत्र के सराय महाजनान में रामतीर्थ राठौर (30) पुत्र स्व. कामता प्रसाद पत्नी आरती देवी (25) और साले इंद्रपाल के साथ रहता है। रामतीर्थ की शादी 28 नवंबर 2014 को अयाना थाना के गंगदासपुर निवासी राजेंद्र बाबू की बेटी आरती राठौर से हुई थी। रामतीर्थ पिछले एक महीने से काम न मिलने से घर में ही रह रहा था। आरती के भाई इंद्रपाल (15) ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात पति-पत्नी में खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। रात 11 बजे के करीब वह सो गया था।
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
रात करीब तीन बजे आरती के कमरे से आवाज आई तो उसकी नींद खुली। उसने कमरे में जाकर देखा तो आरती का शव बेड के नीचे फर्श पर पड़ा था और उसकी साड़ी छत में लगे पंखे से लटक रही थी। शव के आसपास तार भी पड़े थे। रामतीर्थ मौके से भाग चुका था। उसने तुरंत अपने पिता को घटना की सूचना दी और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे आरती के पिता ने रामतीर्थ पर आरती को करंट लगाकर मार डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
चौकी इंचार्ज रुरुगंज सुनील कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर थानाध्यक्ष सुधीर सिंह व सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला एवं तहसीलदार जितेंद्र कुमार भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने सुबूत भी जुटाए हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
आरती के दो बच्चे शौर्य (3) व सेजल (1) हैं। मृतका की बहन रश्मि, बीना, रीना, भाई इंद्रपाल ने आरोप लगाया कि रामतीर्थ उनकी बहन को प्रताड़ित करता रहता था। राजेंद्र बाबू ने आरती को करंट देकर मार डालने की रिपोर्ट रामतीर्थ के खिलाफ बिधूना कोतवाली में दर्ज कराई है। सीओ लालता प्रसाद का कहना है कि वह मौके पर गए थे। परिजन कोई मिला नहीं था। घटना की हकीकत तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है।