फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wow: अब सीएनजी से दौड़ाइए स्कूटी, एक नजर माइलेज पर भी डालें

Mon, 05 Mar 2018 11:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Mar 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Scooty will run by CNG
डेमो पिक
अगले माह से आपको अपनी स्कूटी सीएनजी से चलाने की सुविधा मिल सकती है। सीयूजीएल दिल्ली और मुंबई में मिलने वाली यह सुविधा शहर में ला रही है। कानपुर के साथ ही यह सुविधा कानपुर देहात, उन्नाव और बरेली में भी मिलेगी।

 
Scooty will run by CNG
डेमो पिक
सीएनजी किट एक्टिवा, प्लेजर और जूपिटर स्कूटी में लगेगी। किट की कीमत 18 हजार रुपये होगी। इस किट  का एप्रूवल तीन कंपनियां लुबेरो, आईटुक और आईकेयर देती हैं। सीयूजीएल इन तीनों कंपनियों से बात कर रही है।



 
Scooty will run by CNG
डेमो पिक
तीनों कंपनियों ने कानपुर में यह सुविधा देने में दिलचस्पी दिखाई है। किट में डेढ़ किलो तक सीएनजी भरवाने की क्षमता रहेगी। किट लगने के बाद स्कूटी एक किलो सीएनजी में 80 किलोमीटर तक चलेगी। सीयूजीएल ने स्कूटी के लिए सीएनजी किट फाइनेंस की सुविधा के लिए बैंकों से संपर्क साधा है। कई बैंकों ने किट फाइनेंस की सुविधा देने की बात कही है। इस तरह स्कूटी मालिक को किट पर फाइनेंस की सुविधा भी मिलने लगेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Scooty will run by CNG
डेमो पिक
पेट्रोल से आधा सीएनजी का खर्च
पेट्रोल के बजाय सीएनजी से स्कूटी चलाने में पर खर्च लगभग आधा हो जाएगा। इस समय सीएनजी 58 रुपये प्रति किलो है। एक किलो सीएनजी से स्कूटी 80 किमी चलने का दावा किया जा रहा है। इस तरह सीएनजी से स्कूटी चलाने पर 72 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा। पेट्रोल इस समय 74 रुपये प्रति लीटर है। एक लीटर पेट्रोल से स्कूटी करीब 50 किमी चलती है। इस तरह पेट्रोल से स्कूटी चलाने का खर्च 1.48 रुपये प्रति किलोमीटर आता है।


 
विज्ञापन
Scooty will run by CNG
डेमो पिक
सीयूजीएल स्कूटी चालकों को सीएनजी की सुविधा अगले माह तक देने पर तेजी से काम कर रही है। सीएनजी भरवाने के लिए स्कूटी चालकों को पंप पर चौपहिया वाहनों से प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें सीएनजी लेने के लिए ज्यादा समय नहीं देना होगा। किट लगवाने पर फाइनेंस की सुविधा भी दिलाई जाएगी। किट के डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए कई लोगों ने सीयूजीएल से संपर्क किया है।
-नरेंद्र नाथ तालुकदार, चीफ मैनेजर, सीयूजीएल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed