फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों के माल के साथ लॉकर के लुटेरे गिरफ्तार, ये सफेदपोश भी शामिल

Mon, 05 Mar 2018 11:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Mar 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
Locker robbers arrested in kanpur
पुलिस ने पकड़ा करोड़ों का माल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पशुपति नगर शाखा के 32 लॉकर काटकर हुई करोड़ों की चोरी का 12 दिन के भीतर खुलासा हो गया। वारदात को अंतर्राष्ट्रीय गैंग ने अंजाम दिया था। गैंग के लोगों के तार नेपाल और बांग्लादेश तक फैले हैं।



 
Locker robbers arrested in kanpur
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गैंग के मास्टर माइंड भानू प्रताप सिंह, नर्सिंग होम संचालक डॉ. संजीव आर्या (बीएचएमएस), बेकन ग्रीन एग्रो हिंदुस्तान लिमिटेड का पूर्व सीएमडी सतेंद्र सिंह यादव और आठ अन्य शातिरों को गिरफ्तार किया है। चार लाख 490 रुपयेे, करोड़ों के हीरे और सोने के जेवरात समेत तीन कारें भी बरामद की गई हैं। वारदात में शामिल पश्चिम बंगाल और झारखंड के दो शातिरों की तलाश की जा रही है। डीजीपी ने गुडवर्क करने वाली पुलिस टीम को ढाई लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 
Locker robbers arrested in kanpur
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन सभागार में रविवार को आईजी आलोक सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वारदात के खुलासे का टास्क एसटीएफ, आईजी और एसएसपी की क्राइम ब्रांच के अलावा शहर के तेज तर्रार पुलिस अफसरों को सौंपा गया था। टीम मौके पर मिले आक्सीजन सिलिंडर के नंबर के सहारे फजलगंज स्थित एक दुकान पर पहुंची थी। यहां से सिलिंडर लेने वाले अक्षय उर्फ प्रिंस का पता चला था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Locker robbers arrested in kanpur
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
टीम ने प्रिंस को उठाया तो घटना में शामिल शातिरों का सुराग लग गया। बैंक के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरों की कार का नंबर कैद हो गया था। प्रिंस के पकड़े जाने और गाजियाबाद से कार की बरामदगी के बाद पुलिस ने मास्टर माइंड और उसके साथियों को दबोच लिया। आरोपियों को मसवानपुर, कल्याणपुर, दादानगर, कन्नौज, झारखंड और पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है। 

खिड़की काटकर बैंक के अंदर घुसे थे
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पशुपति नगर शाखा में 17 फरवरी की रात बदमाश बगल में स्थित खाली प्लाट से होकर भीतर पहुंचे थे। शातिर खिड़की काटकर बैंक में घुसे थे। इसके बाद बैंक का स्ट्रांग रूम और 32 लॉकर काटकर करोड़ों का माल ले गए थे। 19 फरवरी की सुबह कर्मचारी बैंक का चैनल खोलकर भीतर गया तो उसे घटना की जानकारी हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed