{"_id":"5c7fc391bdec2214012766d2","slug":"samajwadi-party-leader-statement-about-bjp-government","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा नेता ने दिया भाजपा पर बड़ा बयान, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है शहीदों के नाम पर राजनीति करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता ने दिया भाजपा पर बड़ा बयान, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है शहीदों के नाम पर राजनीति करना
Wed, 06 Mar 2019 06:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 06 Mar 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
तेजप्रताप सिंह यादव के साथ मुलायम सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमो
सांसद मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव ने सैफई विकास खंड के ग्राम रनुआं, नगला चतुरी, बिरौली बेदपुरा मटियार, नगला चैनसुख, काला बोझ, हरदोई में संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से बनाए गए सीसी मार्ग का उद्घाटन किया। उसके बाद आयोजित नुक्कड़ सभाओं में तेज प्रताप जमकर भाजपा सरकार पर बरसे।
डेमो
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जाति व नफरत की राजनीति करती है। भाजपा के हाथों की कठपुतली बने अधिकारियों पर सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि ऐसे अधिकारी चिह्नित किए जा रहे हैं। सपा सरकार बनने पर इन्हें सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
सांसद ने कहा कि सरकारें तो आती जाती रहती हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी फर्जी मुकदमे लिखकर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गठबंधन की सरकार केंद्र में बनने जा रही है। इससे भाजपाई खेमा में भारी बेचैनी है। इसलिए बौखलाए हैं।
विज्ञापन
डेमो
विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चन्दगीराम यादव ने कहा कि इस बार कर लोकसभा चुनाव में एक तरफा मतदान होगा और सपा बसपा व अन्य सहयोगी दलों की केंद्र में सरकार बनेगी। इस दौरान संतोष कुमार शाक्य, रामनरेश यादव, राकेश यादव, विश्वनाथ यादव, यतीन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।