फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मोदी को अगर वोट नहीं दोगे तो मोदी का कुछ नहीं जाएगा', महागठबंधन महाठगबंधन- साक्षी महाराज

Tue, 02 Oct 2018 08:24 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 02 Oct 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Maharaj statement about rahul gandhi Mamata Banerjee and alliance
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाले भाजपा सांसद हरि साक्षी महाराज ने एक बार फिर राहुल गांधी, मायावती और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होने नोटा दबाने की चर्चा पर जनता को नसीहत भी दी। सांसद साक्षी यूपी के उन्नाव जिले में नवाबंगंज में पूर्व विधायक दिवंगत हेमराज लोधी की प्रतिमा की पुन: स्थापना कार्यक्रम में पहुंचे थे। जानिए सांसद साक्षी महाराज क्या बोले...
Sakshi Maharaj statement about rahul gandhi Mamata Banerjee and alliance
सांसद साक्षी महाराज
पेट्रोल, डीजल व अन्य चीजों में महंगाई होने से नाराज जनता के नोटा दबाने की चर्चा को लेकर सांसद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी को अगर वोट नहीं दोगे तो मोदी का कुछ नहीं जाएगा। यह नादानी करके क्या राहुल, मायावती व ममता बनर्जी को पीएम बनाना है। उन्होंने विपक्षी दलों के महागठबंधन को महाठगबंधन बताया।

 
Sakshi Maharaj statement about rahul gandhi Mamata Banerjee and alliance
साक्षी महाराज
सांसद ने रविवार को नवाबगंज पक्षी विहार मार्ग के पास पूर्व विधायक दिवंगत हेमराज लोधी की प्रतिमा की पुन: स्थापना कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि ये जो देश में महागठबंधन की बात हो रही है वो महाठगबंधन की तैयारी कर रहे हैं। कहा कि राजनीति छोड़ दूंगा लेकिन उन्नाव नहीं छोड़ूंगा। भले ही टिकट काट दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sakshi Maharaj statement about rahul gandhi Mamata Banerjee and alliance
साक्षी महाराज
सांसद ने विपक्षी पार्टियों के संभावित उम्मीदवारों का नाम लेकर कहा कि कोई भी आए बाबा भागने वाला नहीं है। सांसद ने जिले के विकास में कचहरी ब्रिज, रेलवे ब्रिज, लालगंज-उन्नाव मार्ग सहित अन्य बड़े विकास कार्यों का हवाला देकर जनता को सौगात देने की बात कही।
विज्ञापन
Sakshi Maharaj statement about rahul gandhi Mamata Banerjee and alliance
साक्षी महाराज
पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान न मिलने पर सांसद ने पीड़ा का इजहार किया और अन्य दलों में कार्यकर्ताओं के सम्मान की सराहना भी की। नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने कहा कि 2019 के चुनाव में भाजपा के पुन: प्रचंड बहुमत से आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed