फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोनिल हत्याकांड: हत्या की सूचना देने वाले पर गहराया शक, फोन पर बोला था- जिस बच्चे को ढूंढ रहे हो उसकी लाश...

Fri, 04 Nov 2022 07:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 04 Nov 2022 07:09 AM IST
विज्ञापन
Ronil murder Case: Suspicion deepened on the informer of the murder
रोनिल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में 12वीं के छात्र रोनिल सरकार (18) हत्याकांड में पुलिस अब तक कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि एक ऐसी कॉल है, जो बेहद संदिग्ध है। ये वो कॉल है, जब रोनिल का शव पड़े होने की सूचना स्कूल के डॉट फोन पर दी गई थी। पुलिस की एक टीम इस बिंदु पर पड़ताल कर सूचनाकर्ता के बारे में जानकारी जुटा रही है।



श्यामनगर डी-ब्लॉक निवासी रोनिल डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से पढ़ाई कर रहा था। बीते सोमवार को वह स्कूल गया था। स्कूल से निकलने के बाद रोनिल लापता हो गया था। दूसरे दिन रेलवे ट्रैक किनारे चंदारी के जंगल में रोनिल का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Ronil murder Case: Suspicion deepened on the informer of the murder
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अब तक एक युवती समेत करीब आठ लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन कोई खास जानकारी हासिल नहीं हुई है। डीसीपी पूर्वी रविंद्र कुमार ने बताया कि उस कॉल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जो सूचना देने के लिए की गई थी। स्कूल के लैंडलाइन नंबर की सीडीआर टेलीकॉम कंपनी से मांगी गई है।
Ronil murder Case: Suspicion deepened on the informer of the murder
घटनास्थल पर निरीक्षण करते कमिश्नर बीपी जोगदंड - फोटो : अमर उजाला
इसलिए कॉल पर उठ रहे सवाल 
दरअसल, मंगलवार सुबह 8:05- 8:10 बजे के बीच स्कूल के लैंडलाइन पर एक शख्स ने कॉल की। उसने बोला कि...जिस बच्चे को ढूंढ रहे हो उसकी लाश रेलवे ट्रैक किनारे जंगल में पड़ी है। यह बात पुलिस को खटक रही है, क्योंकि अमूमन ऐसी स्थिति में लोग पुलिस को सूचना देते हैं। सूचनाकर्ता को स्कूल का नंबर कहां से मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ronil murder Case: Suspicion deepened on the informer of the murder
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूचनाकर्ता ने सीधे ये बोला था कि जिस छात्र की तलाश कर रहे हो उसकी लाश चंदारी के जंगल में रेलवे ट्रैक किनारे पड़ी है। सवाल है कि सूचनाकर्ता को कैसे पता चला कि रोनिल की तलाश चल रही है। यह वही है जो लापता था। इन सभी वजहों से सूचनाकर्ता संदेह के दायरे में आ गया है।
विज्ञापन
Ronil murder Case: Suspicion deepened on the informer of the murder
जंगल में मिला छात्र का शव - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को आशंका है कि हत्यारा रोनिल का करीबी ही है जिसको पता था कि वह श्यामनगर स्थित स्कूल में वह पढ़ता है। उसके पास स्कूल का नंबर भी था। आसानी से उसने वारदात को अंजाम दिया और फिर खुद ही सूचना दे दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed