फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: अचानक धंसी सड़क और हो गया 20 फीट गहरा गड्ढा, चपेट में आए युवक की मौत

Sat, 25 Jan 2020 01:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Jan 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
Road collapsed in Kanpur, young man got injured
कानपुर में अचानक सड़क धंस गई - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शनिवार को चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेके फर्स्ट चौरहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दूध देकर वापस लौट रहा एक युवक सड़क से सटे डिवाइडर के धंसने से उसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही चकेरी पुलिस ने करीब 20  फीट धंसे हुए गहरे गड्ढे में गिरे हुए युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला।
Road collapsed in Kanpur, young man got injured
कानपुर में अचानक सड़क धंस गई - फोटो : अमर उजाला
युवक की हालत गंभीर देख उसे काशी राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हरजिंदर नगर क्षेत्र में रहने वाला नासिर चट्टे का काम करता है। सुबह उनका पुत्र आसिफ (17) दूध देकर वापस पैदल लौट रहा था।
Road collapsed in Kanpur, young man got injured
कानपुर में अचानक सड़क धंस गई - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही वह जेके फर्स्ट चौराहे स्थित ग्रिल से सटे डिवाइडर पर पहुंचा कि अचानक डिवाइडर की सड़क धंस गई। जिसकी चपेट में युवक भी आ गया। आनन-फानन में सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Road collapsed in Kanpur, young man got injured
कानपुर में अचानक सड़क धंस गई - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस व फॉयर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला और बचाव अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को गंभीर हालत में सीढ़ी लगाकर निकाला गया। युवक को गंभीर हालत में काशी राम अस्पताल भेजा गया। युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Road collapsed in Kanpur, young man got injured
युवक की बाइक - फोटो : अमर उजाला
युवक के रिश्तेदार रफीक की मानें तो युवक घर को वापस आ रहा था और यहां आते ही डिवाइडर धंस गया और करीब 20 फीट का गड्ढा हो गया। वहीं पुलिस ने सड़क की जर्जर हालत को देख बैरिकेडिंग लगा बड़े वाहनों को वापस भेजा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed